देश

Former CJI News: पूर्व सीजेआई डी.वाई. चंद्रचूड़ ने आधिकारिक आवास किया खाली

Former CJI Official Residence: यह कदम उन आरोपों के बीच उठाया गया है, जिनमें कहा गया था कि पूर्व मुख्य न्यायाधीश अपनी सेवानिवृत्ति के बाद निर्धारित अवधि से अधिक समय तक बंगले में रह रहे हैं। लगभग एक महीने पहले, सुप्रीम कोर्ट ने भी केंद्र सरकार को पत्र लिखकर उनसे आवास खाली करने का अनुरोध किया था।

Image

पूर्व प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ (फाइल फोटो:PTI)

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Former CJI Official Residence: भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ ने कृष्ण मेनन मार्ग स्थित बंगला नंबर 5 को खाली कर दिया है। डी.वाई. चंद्रचूड़ द्वारा आवास खाली न करने पर काफी विवाद था। डी.वाई. चंद्रचूड़ ने देरी के पीछे कुछ व्यक्तिगत कारण बताए थे और कहा था कि इसके बारे में सुप्रीम कोर्ट प्रशासन और मुख्य न्यायाधीशों को सूचित किया गया था। फिलहाल, उन्होंने आवास खाली कर दिया है।

डी.वाई. चंद्रचूड़ भारत के 50वें मुख्य न्यायाधीश रहे। उनका कार्यकाल 10 नवंबर 2024 को हुआ। हालांकि, उन्होंने अपना आवास खाली नहीं किया था। नियम 3बी, 2022 के तहत पूर्व मुख्य न्यायाधीश को रिटायरमेंट के 6 महीने तक रहने की अनुमति थी, लेकिन डी.वाई. चंद्रचूड़ में यह समयसीमा 10 मई 2025 को समाप्त हो गई थी। इसके बाद, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से कृष्ण मेनन मार्ग स्थित बंगला नंबर 5 को खाली कराने का अनुरोध किया था।

दो साल के कार्यकाल में कई ऐतिहासिक फैसले दिए

डी.वाई. चंद्रचूड़ ने अपने दो साल के कार्यकाल में कई ऐतिहासिक फैसले दिए और महत्वपूर्ण सुधार किए। उनके ऐतिहासिक फैसलों में राजनीतिक फंडिंग के लिए चुनावी बॉन्ड योजना को रद्द करना और आर्टिकल 370 को खत्म करने वाले फैसले को बरकरार रखना शामिल है।

कार के लिए रजिस्‍ट्रेशन नंबर के एलॉटमेंट का अनुरोध

हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के रजिस्ट्रार ने डी.वाई चंद्रचूड़ की कार के लिए रजिस्‍ट्रेशन नंबर के एलॉटमेंट का अनुरोध किया था। दिल्ली परिवहन आयुक्त को इस संबंध में पत्र लिखकर आग्रह किया गया था। 28 जुलाई को पत्र में कहा गया, "डी.वाई. चंद्रचूड़, (भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश) द्वारा खरीदी गई मर्सिडीज (बेंज E220) कार के लिए रजिस्‍ट्रेशन नंबर आवंटित किया जाए।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article