Delhi Traffic Advisory Rajghat Kishan Ghat Road: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने किसान घाट रोड पर प्रस्तावित धरना प्रदर्शन के मद्देनजर राजधानी के कई इलाकों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी (Traffic Advisory) जारी की है। पुलिस के मुताबिक, 8 अक्टूबर 2026 को दोपहर 01:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक राजघाट-किसान घाट मार्ग और उससे सटे आसपास के रास्तों पर भारी ट्रैफिक जाम की संभावना है।
यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और आम लोगों की असुविधा को कम करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को प्रभावित मार्गों से बचने और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।
इन रास्तों का करें इस्तेमाल (वैकल्पिक मार्ग)
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें और आवश्यकतानुसार जवाहरलाल नेहरू (JLN) मार्ग - मिंटो रोड - अजमेरी गेट के रास्ते वैकल्पिक मार्गों का चयन करें।
पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करें: सड़कों पर वाहनों का दबाव कम करने के लिए लोगों से निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक परिवहन (मेट्रो व बस) का प्रयोग करने का आग्रह किया गया है।
निर्धारित स्थान पर ही पार्किंग: वाहन चालकों को केवल अधिकृत और निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही अपने वाहन पार्क करने के निर्देश दिए गए हैं।
ट्रैफिक कर्मियों के निर्देशों का पालन: मौके पर तैनात यातायात पुलिसकर्मियों के निर्देशों और डायवर्जन संकेतों का सख्ती से पालन करने को कहा गया है।
संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखने पर 112 पर करें कॉल
सुरक्षा के दृष्टिकोण से दिल्ली पुलिस ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि यदि कोई भी संदिग्ध या असामान्य वस्तु अथवा व्यक्ति दिखाई दे, तो तुरंत आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 पर पुलिस को सूचित करें।
