देश

'सपने नही हकीकत बुनते, तभी तो सब मोदी को चुनते', लोकसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी किया नया कैम्पेन, Video

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 25, 2024, 01:01 PM IST

BJP launches new campaign: भाजपा का कहना है कि यह नया थीम सॉन्ग प्रधानमंत्री मोदी की 'गारंटी' और सरकार के विकास कार्यों को प्रमुखता से सामने लाने वाला है। इससे पहले कम्पेन लॉन्च में एक म्यूजिक वीडियो जारी हुआ जिसमें यह बताया गया कि कैसे पीएम मोदी ने करोड़ों भारतीयों के सपनों को हकीकत में बदला।

Image

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा का नया कम्पेन लॉन्च।

BJP launches new campaign : लोकसभा चुनाव 2024 के चुनावी समर में ताल ठोक चुकी भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गुरुवार को आधिकारिक रूप से अपना चुनावी अभियान लॉन्च कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में थीम सॉन्ग 'सपने नहीं हकीकत बुनते हैं, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं' रीलीज हुआ। लोकसभा चुनाव इस साल अप्रैल-मई में होंगे। इस चुनाव के लिए भाजपा ने अपने लिए खास रणनीति तैयार की है और वह अपने इसी कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ रही है। चुनाव अभियान की लॉन्चिंग इसी की एक कड़ी है।

प्रधानमंत्री मोदी की 'गारंटी' को सामने ला रहा सॉन्ग

भाजपा का कहना है कि यह नया थीम सॉन्ग प्रधानमंत्री मोदी की 'गारंटी' और सरकार के विकास कार्यों को प्रमुखता से सामने लाने वाला है। कुछ दिनों पहले कम्पेन लॉन्च में एक म्यूजिक वीडियो जारी हुआ जिसमें यह बताया गया कि कैसे पीएम मोदी ने करोड़ों भारतीयों के सपनों को हकीकत में बदला है।

पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया संदेश

पार्टी ने अपने एक बयान में कहा कि भाजपा दृढ़ता पूर्वक मानती है कि यह कम्पेन कुछ लोगों की भावनाओं का नहीं बल्कि आम लोगों की सोच एवं मनोभाव को दर्शाता है। भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से लोगों की भावनाओं से जुड़ने एवं चुनावी अभियान को देश के कोने-कोने तक पहुंचाने की अपील की।

आगे कई अभियान होंगे लॉन्च

समारोह को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि पीएम मोदी सपनों को वास्तविकता में बदलते हैं। वे अपने वादों को पूरा करते हैं। यहां तक कि 500 साल पुराने सपने आज पूरे हुए हैं। देश हर एक क्षेत्र में तरक्की कर रहा है और आत्मनिर्भर बना है। स्टार्टअप और मुद्रा लोन से युवाओं को रोजगार एवं नौकरियां मिली हैं। इस मौके पर नड्डा ने मोदी सरकार की कई उपलब्धियों को गिनाया। भाजपा आने वाले दिनों में अभी इसी तरह के कई अभियान लॉन्च करेगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article