देश

Galwan का जिक्र कर फिल्म अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने उड़ाया भारतीय सेना का मजाक! सोशल मीडिया पर भड़के लोग

  • Authored by: किशोर जोशी
  • Updated Nov 24, 2022, 07:38 AM IST

Richa Chadha Tweet on Galwan: अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी के उस बयान पर ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने कहा था कि भारतीय सेना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को वापस लेने के लिए तैयार है। ऋचा ने गलवान संघर्ष को लेकर एक तरह से सेना का मजाक उड़ाया है।

Image

ऋचा चड्ढा ने उड़ाया शहीदों का मजाक!

Photo : Twitter

New Delhi: बॉलीवुड अदाकारा ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) ने एक ऐसा विवादित ट्वीट किया है जिससे उन पर सेना का अपमान करने के आरोप लग रहे हैं। ऋचा चड्ढा ने जो Tweet किया है वो एक तरह से भारतीय सेना (Indian Army) का अपमान है। दरअसल उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने मंगलवार को कहा था कि भारतीय सेना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) को वापस लेने जैसे आदेशों को पूरा करने के लिए तैयार है। इसी बयान को कोट करते हुए ऋचा चड्ढा ने लिखा, 'गलवान (Galwan) हाय कह रहा है।'

विवादित ट्वीट पर भड़के लोग

भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने ट्वीट करते हुए कहा, 'अपमानजनक ट्वीट। इसे जल्द से जल्द वापस लिया जाना चाहिए। हमारे सशस्त्र बलों का अपमान करना उचित नहीं है।' कई सोशल मीडिया यूजर्स ने भारतीय सेना की आलोचना करने और भारत -चीन के बीच 2020 में गलवान संघर्ष में शहीद जवानों के बलिदान का मजाक उड़ाने के लिए ऋचा चड्ढा की आलोचना की। एक यूजर ने लिखा, 'गलवान में देश के लिए 20 बहादुर सैनिकों ने प्राणों की बाजी लगा दी लेकिन यहां एक एक्ट्रेस भारतीय सेना का मजाक उड़ा रही हैं।'

ऋचा चड्ढा का ट्वीट

ऋचा चड्ढा का ट्वीट

2020 में हुआ था गलवान संघर्ष

आपको बता दें कि गलवान में भारत और चीन के सैनिकों के बीच साल 2020 में हिंसक झड़प हुई थी जिसमें भारत के 20 बहादुर जवान शहीद हो गए थे। वहीं चीन को भी यहां भारी नुकसान हुआ था और उसके कम से कम 35-40 जवान मारे गए थे। इसके बाद भारत और चीन के रिश्ते बेहद तनावपूर्ण हो गए थे। 1 मई 2020 को दोनों देशों के सौनिकों के बीच यह झड़प पूर्वी लद्दाख के पैंगोंग त्सो झील के नॉर्थ बैंक में हुई थी। चीन ने अपने सैनिकों की मौत का आंकड़ा काफी दिन तक छिपाए रखा लेकिन बाद में उसके झूठ का भांडाफोड़ हो गया।

किशोर जोशी
किशोर जोशीauthor

राजनीति में विशेष दिलचस्पी रखने वाले किशोर जोशी को और खेल के साथ-साथ संगीत से भी विशेष लगाव है। यह टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल में नेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं। किशोर के पास डिजिटल मीडिया का 10 सालों का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article