देश

'पुलिस ने शुरू में FIR दर्ज करने से कर दिया था मना,फिर...'; देहरादून में मारे गए त्रिपुरा के छात्र के पिता का आरोप

देहरादून के सेलाकुई में नस्लीय टिप्पणी का विरोध करने पर त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की बेरहमी से पिटाई हुई थी। कई दिन तक अस्पताल में जिंदगी से जूझने के बाद उसकी मौत हो गई। मामले में अब तक पांच आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिनमें दो नाबालिग हैं, जबकि एक आरोपी फरार है, जिस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

Image

देहरादून के सेलाकुई इलाके में त्रिपुरा के एक छात्र की हत्या कर दी गई।(फोटो सोर्स: ANI)

Photo : ANI

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में त्रिपुरा के छात्र की कथित नस्लीय हमले में मौत के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। मृतक छात्र के पिता ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे पर चाकू और कुंद हथियारों से बेरहमी से हमला किया गया था। वहीं, जब वे इसे लेकर पुलिस के पास पहुंचे तो शुरू में पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने से इनकार कर दिया। मृतक एंजेल के पिता तरुण चकमा, वर्तमान में मणिपुर में बीएसएफ में तैनात हैं।

मृतक छात्र एंजेल चकमा देहरादून की एक निजी यूनिवर्सिटी में एमबीए का अंतिम वर्ष का छात्र था। कुछ लोगों ने नस्लीय टिप्पणी के बाद उस पर हमला किया था और करीब 17 दिन तक अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझने के बाद शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।

भाई को बचाने पर हुआ हमला

एंजेल के पिता तरुण चकमा ने बताया कि उनके दोनों बेटे एंजेल और माइकल 9 दिसंबर को सेलाकुई इलाके में बाजार गए थे। इसी दौरान स्कूटर और बाइक पर सवार करीब छह लोगों ने माइकल पर नस्लीय टिप्पणी करते हुए उसे धक्का दे दिया। जब एंजेल ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे 'चाइनीज,चाइनीज़ मोमो'जैसे नस्लीय शब्दों से अपमानित किया। एंजेल ने खुद को भारतीय बताते हुए विरोध किया,जिसके बाद उस पर चाकू और अन्य हथियारों से हमला कर दिया गया।

गर्दन टूट गई थी- मृतक के पिता

तरुण चकमा का आरोप है कि हमले में उनके बेटे की गर्दन टूट गई थी और पीठ व सिर पर गंभीर चोटें आई थीं। उन्होंने इसे सीधी हत्या करार देते हुए दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मैंने अपना बेटा खो दिया है,अब उसे न्याय मिलना चाहिए।

FIR दर्ज करने में देरी का आरोप

पीड़ित के पिता ने आरोप लगाया कि घटना के बाद पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज नहीं किया। उन्होंने कहा कि हमले के बाद जब हम पुलिस के पास गए तो उन्होंने मामला दर्ज करने से इनकार कर दिया। बाद में जब ऑल इंडिया चकमा स्टूडेंट्स यूनियन और वरिष्ठ अधिकारियों का दबाव पड़ा तब दो-तीन दिन बाद एफआईआर दर्ज की गई।

पुलिस का है ये कहना

वहीं, मामले में पुलिस का कहना है कि नौ दिसंबर को कैंटीन के पास कुछ युवकों के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान एंजेल पर धारदार हथियार और कड़े (धातु का कंगन) से हमला किया गया। इसके बाद गंभीर रूप से घायल एंजेल को अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि इस मामले में अब तक पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है, जबकि एक आरोपी नेपाली नागरिक बताया जा रहा है,जो संभवतः नेपाल भाग गया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और दो नाबालिगों को संरक्षण में लिया गया है।

त्रिपुरा में हुआ अंतिम संस्कार

एंजेल चकमा का अंतिम संस्कार त्रिपुरा के उनाकोटी जिले के मछमारा गांव में किया गया। पिता ने बताया कि एंजेल पढ़ाई के साथ-साथ एक अच्छी नौकरी भी हासिल कर चुका था और परिवार को उससे बड़ी उम्मीदें थीं।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Tamilnadu: हर विधायक को मिलेगी नई कार, Rs 75,000 मासिक भत्ता, MLAs पर मेहरबान हुए CM विजय

Tamilnadu: हर विधायक को मिलेगी नई कार, Rs 75,000 मासिक भत्ता, MLAs पर मेहरबान हुए CM विजय

राजस्थान स्थानीय निकाय चुनावों में आधे से ज्यादा टिकट Gen-Z को दें, बोले अशोक गहलोत

राजस्थान स्थानीय निकाय चुनावों में आधे से ज्यादा टिकट Gen-Z को दें, बोले अशोक गहलोत

जौहर ट्रस्ट और जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की बड़ी कार्रवाई; रामपुर, सहारनपुर व दिल्ली में 10 ठिकानों पर छापेमारी

जौहर ट्रस्ट और जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की बड़ी कार्रवाई; रामपुर, सहारनपुर व दिल्ली में 10 ठिकानों पर छापेमारी

'कैप्टन जीवित हैं या मृत?': होर्मुज में मिसाइल हमले के बाद लापता आशीष के मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगी रिपोर्ट

'कैप्टन जीवित हैं या मृत?': होर्मुज में मिसाइल हमले के बाद लापता आशीष के मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगी रिपोर्ट

आज की ताजा खबर, 19 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: कोलकाता के एक होटल में आग लगने से नौ लोगों की मौत, हिमाचल प्रदेश में आए दो भूकंप, मिसाइल हमले के बाद UAE ने ईरान के साथ व्यापार रोका...ट्रंप ने ओमान को दी धमकी

आज की ताजा खबर, 19 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: कोलकाता के एक होटल में आग लगने से नौ लोगों की मौत, हिमाचल प्रदेश में आए दो भूकंप, मिसाइल हमले के बाद UAE ने ईरान के साथ व्यापार रोका...ट्रंप ने ओमान को दी धमकी