IIT Bhubaneswar Pg Diploma In Advanced Robotics And Ai: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले की प्राचीर से AI की बात कर यह संदेश दे दिया है कि आने वाला समय इस क्षेत्र का होगा। अगर आप AI के क्षेत्र में करियर बनाने का सोच रहे हैं तो IIT भुवनेश्वर आपको मौका दे रहा है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) भुवनेश्वर ने एडवांस्ड रोबोटिक्स विद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में एक नए प्रोफेशनल पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। अगर आप इच्छुक हैं और निर्धारित योग्यता रखते हैं तो इन कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं। इंजीनियरिंग और साइंस ग्रेजुएट को रोबोटिक्स, AI और नई टेक्नोलॉजी में स्किल सीखने का इससे अच्छा मौका नहीं मिलेगा।
एक साल का होगा कोर्स
आईआईटी का यह कोर्स 1 साल का प्रोग्राम है जिसमें दो सेमेस्टर होंगे। एक ऑनलाइन परीक्षा के बाद एडमिशन के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इस परीक्षा में इंजीनियरिंग मैथमेटिक्स, इंजीनियरिंग फिजिक्स और जनरल एप्टीट्यूड से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे।
14 सितंबर तक आवेदन का मौका
संस्थान के ऑफिशियल एप्लीकेशन पोर्टल के अनुसार, यह प्रोग्राम IIT भुवनेश्वर और स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट, भुवनेश्वर मिलकर चला रहे हैं। ऑनलाइन आवेदन 15 अगस्त, 2026 को शुरू हुए और उम्मीदवार 14 सितंबर 2026 को रात 11:45 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को आईआईटी गुवाहाटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा जहां, एडमिशन के लिए कैंडिडेट्स को फोटो, सिग्नेचर, हायर क्वालीफिकेशन का सर्टिफिकेट, आधार ID प्रूफ और फीस पेमेंट की रसीद अपलोड करनी होगी।
कितना है आवेदन शुल्क
आवेदन के लिए कैंडिडेट्स को 500 रुपये फीस (GST सहित) देनी होगी और यह नॉन-रिफंडेबल है। कोर्स की टोटल फीस 1.5 लाख रुपये है (GST सहित)। स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट, भुवनेश्वर में रहने की सुविधा के लिए खर्चा अलग होगा। यह प्रोग्राम उन कैंडिडेट्स के लिए है, जिनके पास संबंधित इंजीनियरिंग और साइंस विषयों में फर्स्ट क्लास डिग्री है।
