स्पोर्ट्स

पीवी सिंधु ने किया खुलासा, विराट कोहली को मानती हैं भाई, एक सलाह ने खराब दौर से बाहर निकाला था

PV Sindhu Reveals His Brotherhood Bond With Virat Kohli: भारत की स्टार शटलर व ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु ने खुलासा किया है कि वो भारत के महान क्रिकेटर विराट कोहली को अपना भाई मानती हैं। सिंधु ने विराट द्वारा दी गई उस सलाह के बारे में भी बताया सिंधू को खराब समय से बाहर आने में मदद की थी।

Image

पीवी सिंधु ने विराट कोहली को लेकर बताई खास बातें (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत की चैंपियन शटलर पीवी सिंधु का खुलासा
  • विराट कोहली को भाई जैसा मानती हैं सिंधु
  • विराट की एक सलाह ने कैसे सिंधु की मदद की थी

ओलंपिक में भारत के लिए दो मेडल जीत चुकीं स्टार भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के साथ अपनी बॉन्डिंग के बारे में बात की है। सिंधु ने बताया कि करियर के सबसे मुश्किल दौर में विराट ने उन्हें क्या सलाह दी थी और कैसे वो अपनी सफलता की बातें इस बैटिंग सुपरस्टार के साथ शेयर करती हैं, जिन्हें वह अपना "भाई" मानती हैं।

पीवी सिंधु, जो अभी BWF वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में हिस्सा ले रही हैं, ने RCB पॉडकास्ट के लेटेस्ट एपिसोड में विराट के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की। इस एपिसोड का टीजर दो बार की IPL चैंपियन टीम के X हैंडल पर शेयर किया गया था। करियर के मुश्किल दौर में विराट से मिली सलाह के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि बैटर ने उन्हें बस मैच और ट्रेनिंग के लिए जाने और अपना गेम खेलने के लिए प्रोत्साहित किया था।

उन्होंने कहा, "मुझे कहना होगा कि वो मेरे भाई जैसे हैं, क्योंकि मुझे याद है जब मैं बहुत मुश्किल दौर से गुजर रही थी, तो मैं उनसे मिली और कहा कि कुछ भी ठीक नहीं हो रहा है। उन्होंने बस इतना कहा कि बस जाओ, कोई बात नहीं, बस मैदान पर जाओ और खेलो।"

उनकी सलाह को याद करते हुए सिंधु ने आगे कहा, "उन्होंने मुझसे कहा कि कहीं भी और किसी भी चीज़ के लिए जाओ और बस अपना गेम खेलो। क्या होगा? तुम कुछ नहीं खोओगी, तुम्हें पता है कि तुम क्या हो, तुमने कैसी ट्रेनिंग की है और दुनिया को दिखाओ कि तुम कौन हो। तो मुझे लगता है कि उस बात ने मुझ पर असर डाला और उस बातचीत ने मेरा नजरिया पूरी तरह बदल दिया।"

इस सुपरस्टार बैटर के साथ संपर्क में रहने के बारे में सिंधु कहती हैं कि वह अपनी सफलता की कहानियां उनके साथ शेयर करती हैं। उन्होंने अपनी बात खत्म करते हुए कहा, "जब भी मैं जीतती हूं, तो मैं अपनी खुशी शेयर करती हूं कि मैंने ये या वो जीता है। हाल ही में मैं उनसे मिली थी, तो ऐसे व्यक्ति से मिलना बहुत अच्छा लगता है जिसने इतना कुछ हासिल किया हो और उनसे कुछ इनपुट लेना, जिस तरह से वह मैदान पर जाते हैं, उन्हें खेलते हुए देखना और वह जैसे हैं, मुझे लगता है कि उन्होंने जो कुछ भी किया है, उसके लिए उन्हें सलाम है।"

वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 में सिंधु का प्रदर्शन

पांच बार की वर्ल्ड चैंपियनशिप मेडलिस्ट पीवी सिंधु ने नई दिल्ली में BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप के पहले राउंड में आयरलैंड की सोफिया नोबल के खिलाफ शानदार खेल दिखाया और महिला सिंगल्स के राउंड ऑफ़ 64 में 21-7, 21-11 से जीत हासिल की। खास बात यह है कि BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिंधु का रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने टूर्नामेंट के इतिहास में महिला सिंगल्स में सबसे ज्यादा मेडल (एक गोल्ड, दो सिल्वर और दो ब्रॉन्ज) जीतने के मामले में चीन की झांग निंग की बराबरी की है।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article