साउथ मूवीज

Raaka: अल्लू अर्जुन से दो-दो हाथ करेंगे हॉलीवुड स्टार Will Smith? मेकर्स ने बड़ी प्लानिंग

Will Smith to Enter in Raaka: एटली कुमार के निर्देशन में बन रही अल्लू अर्जुन की फिल्म 'राका' को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। इस मूवी में विल स्मिथ की एंट्री हो सकती है।

Image

अल्लू अर्जुन की 'राका' में नजर आएंगे विल स्मिथ (Pic Credit: Instagram)

Will Smith to Enter in Raaka: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और डायरेक्टर एटली कुमार (Atlee Kumar) की मच अवेटेड फिल्म 'राका' (Raaka) लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को लेकर फैंस के बीच पहले से ही काफी उत्साह है। इस मूवी में अल्लू अर्जुन के साथ दीपिका पादुकोण अहम रोल अदा करती दिखाई देंगी। अब इस प्रोजेक्ट से जुड़ी एक नई रिपोर्ट ने फैन्स की एक्साइटमेंट को डबल कर दिया है। खबरों के मुताबिक अल्लू अर्जुन की 'राका' में हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ फिल्म में नजर आ सकते हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Toxic: 12,000 स्क्रीन्स पर रिलीज होगी Yash की फिल्म, 21 अगस्त से शुरू होगी एडवांस बुकिंग)

विल स्मिथ निभा सकते हैं विलेन का किरदार

Mid-Day की एक रिपोर्ट के अनुसार, विल स्मिथ फिल्म में एक अहम नेगेटिव किरदार निभा सकते हैं। बताया जा रहा है कि मेकर्स ने बीते साल हॉलीवुड एक्टर से बात की थी। कई महीनों की बातचीत के बाद अब उनकी शूटिंग को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, विल स्मिथ के हिस्से की शूटिंग विदेश में हो सकती है। हालांकि शूटिंग के लिए लोकेशन अभी फाइनल नहीं हुई है। इसे अभिनेता की उपलब्धता के आधार पर तय किया जाएगा। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि विल स्मिथ के कॉस्ट्यूम फाइनल हो चुके हैं और फिल्म की टीम उनके साथ शूटिंग शुरू होने को लेकर काफी उत्साहित है।

'राका' में शाहरुख खान भी आएंगे नजर?

फिल्म में शाहरुख खान के कैमियो को लेकर पहले भी खबरें सामने आई थीं, लेकिन बाद में इन दावों को खारिज कर दिया गया था। हालांकि, अब सामने आई नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि शाहरुख खान भी 'राका' का हिस्सा हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख फिल्म के इंटरनेशनल शेड्यूल में शामिल हो सकते हैं। फिलहाल वह अपनी फिल्म 'किंग' के आखिरी गाने की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके बाद सितंबर के बाद वह 'राका' के लिए कैमरे के सामने आ सकते हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Awarapan 2 Vs Batwara 1947 Box Office: 100 करोड़ी बनी इमरान हाशमी की फिल्म, सनी पाजी के कमाई देख पकड़ा सिर)

फिल्म में नजर आएंगी ये एक्ट्रेसेज

एटली के निर्देशन में बन रही इस साइंस-फिक्शन फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना, जान्हवी कपूर और मृणाल ठाकुर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। फिल्म को बड़े स्तर पर बनाया जा रहा है और रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका बजट 700 करोड़ रुपये से ज्यादा बताया जा रहा है। फिल्म का निर्माण Sun Pictures के बैनर तले किया जा रहा है। अब विल स्मिथ और शाहरुख खान की संभावित एंट्री की खबरों ने 'राका' को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है।
Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article