देश

Covid में जान गंवाने वाले योद्धाओं के परिजनों को मिलेंगे 1-1 करोड़ रुपये, CM आतिशी का बड़ा एलान

आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार ने कोविड महामारी के दौरान जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को 1-1 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री आतिशी ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

Image

आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार ने कोविड महामारी के दौरान जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को 1-1 करोड़ रुपये देने का किया ऐलान

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Delhi News: दिल्ली सरकार कोरोना महामारी के दौरान अपनी जान गंवाने वाले 5 कोरोना योद्धाओं के परिवारों को 1-1 करोड़ रुपए की सम्मान राशि देगी। मुख्यमंत्री आतिशी ने इसे मंजूरी दी है। इस मौके पर सीएम आतिशी ने कहा कि दिल्ली के कोरोना योद्धाओं ने महामारी के दौरान अपनी जान की परवाह किए बिना मानवता और समाज की रक्षा करने का काम किया और अपने जीवन का बलिदान दिया था। मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली सरकार इनके जज्बे को सलाम करती है। बेशक इस राशि से दिवंगत कोरोना योद्धाओं के परिवार के नुकसान की पूर्ति तो नहीं की जा सकती लेकिन उनके परिवार को एक सम्मानजनक जीवन जीने का जरिया जरूर मिलेगा। आतिशी ने कहा कि इस संकट ने सभी के मन में डर पैदा कर दिया था। लेकिन हमारे कोरोना योद्धाओं ने अपनी जान को जोखिम में डालते हुए दिल्ली को इस संकट से उबारने का काम किया था।

कोरोना ने सभी के मन में पैदा कर दिया था डर- आतिशी

सीएम आतिशी ने कहा कि कोरोना महामारी पूरी मानवता के लिए एक भयानक संकट था। इस संकट ने सभी के मन में डर पैदा कर दिया था लेकिन हमारे कई लोगों ने अपनी जान को जोखिम में डालते हुए दिल्ली को इस संकट से उबारने का काम किया। इसमें डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ, सहायक स्टाफ, सफाई-कर्मचारियों सहित हजारों लोगों ने दिन-रात काम करते हुए इस महामारी से लड़ने का काम किया और कई लोग इसकी चपेट में भी गए अपनी जिंदगी गंवा बैठे। उन्होंने कहा कि सरकार हमेशा इन लोगों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article