देश

अब ED के रडार पर आएंगे तेजस्वी यादव? विधायकों की खरीद फरोख्त केस में प्रवर्तन निदेशालय से जांच कराएगी नीतीश सरकार!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 22, 2024, 10:49 AM IST

Bihar MLA Horse Trading Case: हाल ही में नीतीश कुमार ने जब पलटी मारी और तेजस्वी को छोड़कर बीजेपी के साथ आ गए थे, तब बहुमत के जुगाड़ में विधायकों के खरीद फरोख्त का मामला सामने आया था।

Image

नीतीश कुमार ने विधायकों की खरीद फरोख्त का मामला ईडी के पास भेजा!

Photo : PTI

Bihar MLA Horse Trading Case: लोकसभा चुनाव से पहले बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने राजद नेता तेजस्वी यादव को घेरने के लिए बड़ा कदम उठा लिया है। हाल ही में नीतीश कुमार ने जब पलटी मारी और तेजस्वी को छोड़कर बीजेपी के साथ आ गए थे, तब बहुमत के जुगाड़ में विधायकों के खरीद फरोख्त का मामला सामने आया था, जिसकी जांच अब नीतीश सरकार ईडी से करवाने की तैयारी कर रही है। विधायकों की खरीद फरोख्त का आरोप राजद पर लगा है, जिसके नेता तेजस्वी यादव हैं।

आर्थिक अपराध इकाई कर रही थी जांच

पहले इस मामले की जांच राज्य सरकार की एजेंसी आर्थिक अपराध इकाई कर रही थी, लेकिन अब सूत्रों से मिली बड़ी जानकारी के अनुसार इस मामले में आर्थिक अपराध इकाई ने ईडी को जांच करने के लिए उससे संपर्क किया है। अब पूरे मामले की जांच ईडी कर सकती है।

जल्द कर सकती है ईडी कार्रवाई

इस मामले में सबसे पहले कोतवाली थाने में मामला दर्ज हुआ था, जिस मामले को आर्थिक अपराध इकाई ने अपने अनुसंधान में लिया था, लेकिन अब बड़ी जानकारी आ रही है कि प्रवर्तन निदेशालय को इस जांच के लिए कहा गया है। संभावना है कि ईडी पूरे मामले में जल्द बड़ी कार्रवाई करेगी।

किसने दर्ज कराया है मामला

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के एक विधायक ने प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि राजद के नेतृत्व वाले 'महागठबंधन' में शामिल होने के लिए 10 करोड़ रुपये की रिश्वत और मंत्री पद की पेशकश की गई थी। सुधांशु शेखर ने कहा था- "मैं अपने नेता के प्रति वफादार हूं...मैंने एफआईआर में सारी जानकारी दे दी है...मैं किसी दबाव में नहीं हूं...मुझे बहुत बड़ा ऑफर मिला था...मुझे एक मंत्रालय की पेशकश की गई थी और रु. 5 करोड़... मुझे इंटरनेट के जरिए एक कॉल आई। वे मुझसे मिलना चाहते थे लेकिन मैंने उन्हें समय नहीं दिया...।"

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article