देश

'आयोग का काम शिकायत मिलने पर जांच करना है, न कि बहस करना'; EC पर बरसे अशोक गहलोत

Vote Theft Row: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि देश को कांग्रेस की विचारधारा की जरूरत है। उन्होंने चुनाव आयोग पर भी हमला किया और कहा कि आयोग का काम शिकायत मिलने पर जांच करना है, न कि बहस करना। जब वोट चोरी के मामले में चुनाव आयोग से सवाल किया जाता है तो उस सवाल का जवाब भाजपा देती है।

Image

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (फोटो साभार: ANI)

Photo : ANI

Vote Theft Row: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उदयपुर दौरे पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के 'वोट चोर गद्दी छोड़' बयान को लेकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। उन्होंने कहा कि देश को कांग्रेस की विचारधारा की जरूरत है।

अशोक गहलोत ने क्या कुछ कहा?

समाचार एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, पूरे देश में कांग्रेस का 'वोट चोर गद्दी छोड़' अभियान जारी है। इसमें प्रदेश, जिला, ब्लॉक और मंडल कमेटियां सक्रिय हैं। उन्होंने चुनाव आयोग पर भी हमला किया और कहा कि आयोग का काम शिकायत मिलने पर जांच करना है, न कि बहस करना। जब वोट चोरी के मामले में चुनाव आयोग से सवाल किया जाता है तो उस सवाल का जवाब भाजपा देती है। देश में इस समय अराजकता का माहौल है।

कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने देश में बढ़ती हिंसा और जाति-धर्म के आधार पर ध्रुवीकरण पर चिंता जताई। उन्होंने जोर दिया कि देश को कांग्रेस की विचारधारा की जरूरत है ताकि सभी धर्म, जाति और भाषा के लोग एक साथ रहें। उनका उद्देश्य देश को एकजुट और मजबूत बनाना है।

गहलोत ने महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के कार्यक्रम में शांति और अहिंसा पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने बताया कि राजस्थान शायद देश का एकमात्र राज्य है, जहां शांति और अहिंसा विभाग बनाया गया है। इसका उद्देश्य नई पीढ़ी को महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर शिक्षित करना है। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में लगभग हर ब्लॉक में 50 से 150 लोगों को प्रशिक्षण दिया गया, जो अब गांधी विचार को आगे बढ़ा रहे हैं।

गहलोत ने यह भी बताया कि वे अपने दौरे के दौरान गांधी दर्शन समिति की बैठकें कर रहे हैं ताकि गांधी जी के व्यक्तित्व और कृतित्व को नई पीढ़ी तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने महान वैज्ञानिक आइंस्टीन के कथन का जिक्र किया कि आने वाली पीढ़ी को विश्वास भी न हो कि गांधी जैसा व्यक्ति इस धरती पर था।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article