देश

'भारत-पाकिस्तान की तरह हमने भी एक मैच खेला और...', एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे का उड़ाया मजाक

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 24, 2022, 02:26 PM IST

Eknath Shinde: सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि आज हम उस मैच का जश्न मना रहे हैं जो भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ दिवाली के दिन जीता था। अगर आपने टीवी पर देखा है तो जैसे हमने कल मैच जीता था, वैसे ही हमारी 'बालासाहेब की शिवसेना' ने साढ़े तीन महीने पहले वही मैच खेला और जीता था।

Image

एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे का उड़ाया मजाक। ( File Photo)

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  1. एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे के बीच जुबानी जंग जारी
  2. एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे का उड़ाया मजाक
  3. भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर उड़ाया मजाक

Eknath Shinde: महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे के बीच जुबानी जंग जारी है। इस बीच महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के गुट ने ठाणे में 'दिवाली पहाट' कार्यक्रम का आयोजन किया है। इस कार्यक्रम में आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत-पाकिस्तान की तरह हमने भी साढ़े तीन महीने पहले मैच खेला और जीत हासिल की। उन्होंने दीपावली के अवसर पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं भी दीं।

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे का उड़ाया मजाक

सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि आज हम उस मैच का जश्न मना रहे हैं जो भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ दिवाली के दिन जीता था। अगर आपने टीवी पर देखा है तो जैसे हमने कल मैच जीता था, वैसे ही हमारी 'बालासाहेब की शिवसेना' ने साढ़े तीन महीने पहले वही मैच खेला और जीता था। उस मैच को महाराष्ट्र और पूरे देश ने देखा। साथ ही कहा कि हमने लोगों को एक साथ लाने के लिए एक छोटा सा प्रयास किया है, इसलिए सत्ता में आते ही सबसे पहले हम अपनी परंपराओं, संस्कृति, त्योहारों को मनाने की इजाजत देते हैं।

राज्य में अब परिवर्तन का दौर शुरू- एकनाथ शिंदे

साथ ही सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि सच कहूं तो विकास के साथ-साथ ये चीजें भी बेहद जरूरी हैं। इंसान का मन खुश हो तो वह आगे बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि इस राज्य में अब परिवर्तन का दौर शुरू हो गया है। आज मैं जहां भी जाता हूं, हमें उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिलती है। ये चीजें मुझे संतुष्ट और खुश भी करती हैं।

महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे- भारतीय जनता पार्टी गठबंधन सरकार ने आरे मेट्रो कार शेड के ट्रांसफर और राज्य में मामलों की जांच के वास्ते सीबीआई को आम मंजूरी समेत पिछली महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार के कम से कम आधे दर्जन निर्णयों पर रोक लगा दी है या उन्हें पलट दिया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article