देश

दिल्ली शराब घोटाला : केजरीवाल और के कविता के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल कर सकती है ED

दिल्ली शराब घोटाले में कल यानी 10 मई को ED केजरीवाल और के कविता पर सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल कर सकती है, ऐसा सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है।

Image

शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई

KEY HIGHLIGHTS
  1. ED केजरीवाल और के कविता पर 10 मई को सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल कर सकती है
  2. केंद्रीय एजेंसी ने कविता को 15 मार्च और केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया था
  3. 15 मार्च को के कविता की गिरफ्तारी के चलते ED को 15 मई तक सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल करनी है

दिल्ली शराब घोटाला ( delhi liquor scam) मामले में बड़ा अपडेट सामने आ रहा है, मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक बताते हैं कि प्रवर्तन निदेशलय यानी ED केजरीवाल (kejriwal) और बीआरएस की नेता के कविता (k kavitha) पर कल यानी 10 मई को सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल कर सकती है गौर हो कि केंद्रीय एजेंसी ने कविता को 15 मार्च और केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया था।

ED ने कहा था कि केजरीवाल शराब घोटाला मामले में प्रमुख साजिशकर्ता हैं, फिलहाल केजरीवाल न्यायिक हिरासत के तहत तिहाड़ जेल में बंद हैं।दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के केस में ईडी ने अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को जबकि कविता को 15 मार्च को गिरफ्तार किया था।

जांच एजेंसी का कहना है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को नई शराब नीति 2021-22 को तैयार करने और लागू करने के लिए 'साउथ ग्रुप' से रिश्वत के रूप में कई करोड़ रुपए मिले है।

ED को 15 मई तक सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल करनी है!

15 मार्च को के कविता की गिरफ्तारी के चलते ED को 15 मई तक सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल करनी है गौर हो कि प्रवर्तन निदेशालय को PMLA मामले में 60 दिन के अंदर चार्जशीट दाखिल करनी होती है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!