देश

यूट्यूबर Elvish Yadav की मुश्किलें बढ़ीं, कोबरा कांड के बाद ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दर्ज किया केस

Elvish Yadav ED Case: सांपों के जहर मामले में आरोपी यूट्यूबर एल्विश यादव के खिलाफ ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया गया है। ईडी ने पुलिस की ओर से दर्ज मामलों के आधार पर यह कार्रवाई की है। जल्द ही ईडी के अधिकारी एल्विश यादव से पूछताछ कर सकते हैं।

Image

एल्विश यादव

Photo : Twitter

Elvish Yadav ED Case: यूट्यूबर एल्विश यादव की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। अब उनको लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। सांपों के जहर मामले में आरोपी एल्विश यादव के खिलाफ ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया गया है। ईडी ने पुलिस की ओर से दर्ज मामलों के आधार पर यह कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय का लखनऊ जोनल ऑफिस जल्द ही एल्विश यादव से पूछताछ कर सकता है। सूत्रों के मुताबिक, ईडी ने एल्विश के खिलाफ 2 नवंबर को नोएडा में दर्ज मामले को आधार बनाते हुए मनी लांड्रिंग का मामला दर्ज किया है।

दरअसल, एल्विश यादव के खिलाफ नोएडा पुलिस ने रेव पार्टी में सांप के जहर के इस्तेमाल के आरोप में एफआईआर दर्ज की थी। इस केस में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। इसमें राहुल, टीटूनाथ, जयकरन, नारायण और रविनाथ शामिल हैं। पुलिस को राहुल नाम के शख्स के पास से 20ml सांप का जहर भी मिला था। अब ईडी ने इसी एफआईआर को आधार बनाते हुए नया केस दर्ज किया है। माना जा रहा है कि पुलिस एल्विश यादव के पास मौजूद महंगी गाड़ियों के काफिले के बारे में जांच कर सकती है।

17 मार्च को हुई थी एल्विश यादव की गिरफ्तारी

रेव पार्टी में सांपों के जहर के इस्तेमाल मामले में नोएडा पुलिस ने इसी साल 17 मार्च को एल्विश यादव को गिरफ्तार किया था। इसक बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भी भेजा गया था। फिलहाल एल्विश यादव जमानत पर बाहर हैं और उन्हें खुद को बेकसूर बताया है। यूट्यूबर का कहना है कि कुछ लोग उन्हें बदनाम करने के लिए उनपर झूठे आरोप लगा रहे हैं। अब ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज करके एल्विश यादव की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

Pranjul Srivastava
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

बेंगलुरु-रांची फ्लाइट में यात्री की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली से मंगानी पड़ी ऑक्सीजन; 5 घंटे खड़ा रहा Air India Express का विमान

बेंगलुरु-रांची फ्लाइट में यात्री की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली से मंगानी पड़ी ऑक्सीजन; 5 घंटे खड़ा रहा Air India Express का विमान

'मोदी-योगी दें जवाब...देश गुस्से में', राष्ट्रगान के बीच यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के जाने का VIDEO वायरल, कांग्रेस ने घेरा

'मोदी-योगी दें जवाब...देश गुस्से में', राष्ट्रगान के बीच यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के जाने का VIDEO वायरल, कांग्रेस ने घेरा

घी में मिलावट से लेकर नियमों की अनदेखी तक, एक कंपनी का लाइसेंस सस्पेंड, दूसरी के घी की बिक्री बंद; FSSAI का बड़ा एक्शन

घी में मिलावट से लेकर नियमों की अनदेखी तक, एक कंपनी का लाइसेंस सस्पेंड, दूसरी के घी की बिक्री बंद; FSSAI का बड़ा एक्शन

'कांग्रेस मुख्यालय में हो दुर्गा मां का जयघोष, पूरा वंदे मातरम् का गायन', स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी से की मांग

'कांग्रेस मुख्यालय में हो दुर्गा मां का जयघोष, पूरा वंदे मातरम् का गायन', स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी से की मांग

'राहुल गांधी के खाने के दांत अलग, दिखाने के अलग', महिलाओं के अधिकारों पर CM फडणवीस ने कांग्रेस नेता को लेकर क्यों कहा ऐसा?

'राहुल गांधी के खाने के दांत अलग, दिखाने के अलग', महिलाओं के अधिकारों पर CM फडणवीस ने कांग्रेस नेता को लेकर क्यों कहा ऐसा?