देश

केजरीवाल, सिसोदिया के बाद क्या अब सत्येंद्र जैन को मिलेगी जमानत? ED ने जवाब किया दाखिल; इस दिन होगी सुनवाई

Satyendar Jain: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर ईडी ने कोर्ट में अपना जवाब दाखिल कर किया है। अब मामले की अगली सुनवाई अक्टूबर में होगी।

Image

सत्येंद्र जैन को जल्द मिल सकती है जमानत

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Satyendar Jain: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर जवाब दाखिल किया। विशेष सीबीआई न्यायाधीश राकेश स्याल ने जैन के वकील को मामले पर बहस करने के लिए समय दिया और मामले को मुख्य मामले के साथ 5 अक्टूबर को सूचीबद्ध किया। सत्येंद्र जैन की ओर से अधिवक्ता विवेक जैन पेश हुए और उन्होंने अदालत को बताया कि जवाब एक घंटे पहले प्राप्त हुआ है। जैन को मई 2022 में ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था।

अंतरिम ज़मानत याचिका को ट्रायल कोर्ट कर चुकी है खारिज

बताया जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि मुकदमे के लंबित रहने के दौरान आरोपी को अनिश्चित काल के लिए जेल में नहीं रखा जा सकता। उनकी डिफ़ॉल्ट ज़मानत याचिका दिल्ली उच्च न्यायालय में लंबित है । उनकी पिछली ज़मानत याचिका, अंतरिम ज़मानत याचिकाएं ट्रायल कोर्ट ने खारिज कर दी थीं। हालांकि, उन्हें स्वास्थ्य के आधार पर सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम ज़मानत दी थी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें 30 मई, 2022 को गिरफ़्तार किया था। ईडी द्वारा पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

इस बीच बता दें कि जेल में बंद दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन ने धनशोधन मामले में जमानत के लिए गुरूवार को शहर की एक अदालत का रुख किया था। विशेष न्यायाधीश राकेश स्याल ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) को नोटिस जारी कर 25 सितंबर तक जैन की अर्जी पर अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। जिसके बाद 25 सितंबर को ED ने कोर्ट में अपना जवाब दाखिल कर दिया है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article