देश

Earthquake Today: इंडोनेशिया में भूकंप, बिहार और सिक्कम में कांपी धरती; भारत के पड़ोसी देशों में भी लगे झटके

Earthquake In India 12 February 2026:आज गुरुवार 12 फरवरी 2026 को भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इंडोनेशिया के जावा में अभी कुछ देर पहले भूकंप आया है।

today earthquake

भारत में आज कहां भूकंप आया

Earthquake In India 12 February 2026: गुरुवार को भारत, तिब्बत, भूटान के साथ-साथ इंडोनेशिया में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इंडोनेशिया के जावा में सुबह लगभग साढ़े आठ बजे 3.2 की तीव्रता से भूकंप आया है। भारत में गुरुवार को रात में बिहार के किशनगंज में भूकंप के झटके महसूस हुए है। बिहार के साथ-साथ सिक्किम में भी भूकंप आया है। किशनगंज में आज भूकंप की तीव्रता 2.7 मापी गई है। यह हल्का झटका, जिससे किसी भी प्रकार के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। सिक्कम के नामची में लगातार तीसरे दिन भी भूकंप के झटके महसूस किए। मंगलवार को सिक्कम में आठ बार धरती हिली थी, बुधवार को भी दो-तीन झटके लगे थे। जिसमें नामची भी शामिल था।

गुरुवार 12 फरवरी 2026 को कहां-कहां भूकंप आया?

देश/राज्यभूकंप का समयभूकंप की तीव्रताभूकंप का केंद्र
सिक्किम01:26:21 AM2.7नामची
अफगानिस्तान01:40:58 AM4.3
बिहार01:55:222.7किशनगंज
तिब्बत02:02:16 AM2.5
भूटान04:54:25 AM2.1
इंडोनेशिया08:21:15 AM local time3.2जावा
सिक्किम02:43:09 PM2.5नामची

भारत के पड़ोसी देशों में भी भूकंप

भारत के साथ-साथ उसके पड़ोसी देशों अफगानिस्तान, तिब्बत और भूटान में भूकंप के झटके लगे हैं। तिब्बत और भूटान की भौगोलिक स्थिति ऐसी है कि यहां हमेशा भूकंप आते रहते हैं। ये दोनों दुनिया के सबसे सक्रिय भूकंपीय जोन में आते हैं। तिब्बत और भूटान भारतीय प्लेट और यूरेशियन प्लेट की सीमा पर स्थित हैं। भारतीय प्लेट उत्तर की ओर बढ़ रही है। यह यूरेशियन प्लेट से टकरा रही है। इस टक्कर से हिमालय पर्वत का निर्माण हुआ। जब प्लेटें आपस में दबती और खिसकती हैं, तो जमीन के भीतर ऊर्जा जमा होती रहती है। जब यह ऊर्जा अचानक निकलती है, तो भूकंप आता है।

भारत में सबसे ज्यादा कहां आता है भूकंप?

भारत में सबसे अधिक भूकंप हिमालयी क्षेत्र में आते हैं। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार के उत्तरी हिस्से और पूरा उत्तर-पूर्वी भारत भूकंप के लिहाज से सबसे संवेदनशील माने जाते हैं। उत्तर-पूर्व भारत, खासकर असम और आसपास का इलाका, देश के सबसे सक्रिय भूकंपीय क्षेत्रों में गिना जाता है। गुजरात का कच्छ क्षेत्र भी भूकंपीय दृष्टि से संवेदनशील है, जहां 2001 में विनाशकारी भुज भूकंप आया था। भारत का लगभग 59 प्रतिशत हिस्सा भूकंप के मध्यम से उच्च जोखिम वाले ज़ोन में आता है, लेकिन हिमालयी और उत्तर-पूर्वी क्षेत्र सबसे अधिक सक्रिय माने जाते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमार author

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय ... और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'भारतीय किसी दूसरे की स्क्रिप्ट के एक्टर नहीं हैं', US के 'परमिशन' वाले बयान पर कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब

'भारतीय किसी दूसरे की स्क्रिप्ट के एक्टर नहीं हैं', US के 'परमिशन' वाले बयान पर कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब

पत्रकार रामचंद्र छत्रपति मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम को बड़ी राहत; हाई कोर्ट ने पलटा सीबीआई कोर्ट का फैसला

पत्रकार रामचंद्र छत्रपति मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम को बड़ी राहत; हाई कोर्ट ने पलटा सीबीआई कोर्ट का फैसला

नीतीश के बेटे निशांत संभालेंगे अब JDU की कमान, जद-यू में शामिल होने से पहले पार्टी नेताओं के साथ की बैठक

नीतीश के बेटे निशांत संभालेंगे अब JDU की कमान, जद-यू में शामिल होने से पहले पार्टी नेताओं के साथ की बैठक

शादीशुदा जिंदगी में प्रवेश करने वाले थे पायलट अनुज वशिष्ठ, सुखोई क्रैश में स्क्वाड्रन लीडर की मौत से परिवार में पसरा मातम

शादीशुदा जिंदगी में प्रवेश करने वाले थे पायलट अनुज वशिष्ठ, सुखोई क्रैश में स्क्वाड्रन लीडर की मौत से परिवार में पसरा मातम

आज की ताजा खबर, 7 मार्च 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान युद्ध के बीच घरेलू LPG की कीमत 60 रुपये बढ़ी, कमर्शियल सिलेंडर 115 रुपये महंगा...भारत ने कोच्चि में ईरानी जहाज को बंदरगाह दिया

आज की ताजा खबर, 7 मार्च 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान युद्ध के बीच घरेलू LPG की कीमत 60 रुपये बढ़ी, कमर्शियल सिलेंडर 115 रुपये महंगा...भारत ने कोच्चि में ईरानी जहाज को बंदरगाह दिया