देश

हिंद महासागर क्षेत्र में 6.0 की तीव्रता से हिली धरती, सिक्किम में आज भी लगे झटके; तिब्बत और बर्मा में भी आया भूकंप

Earthquake Today 11 February 2026 Wednesday: बुधवार को भारत, बर्मा और तिब्बत में भूकंप के तेज झटके लगे हैं। हिंद महासागर क्षेत्र में भी आज शक्तिशाली भूकंप आया है।

Image

भारत में आज कहां-कहां भूकंप आया

Earthquake Today 11 February 2026 Wednesday: आज फिर सिक्किम में भूकंप के झटके लगे हैं। सिक्किम में बुधवार सुबह 6 बजकर 14 मिनट पर भूकंप आया, जिसका केंद्र नामची था। नामची में कल भी भूकंप के कई तेज झटके लगे थे। आज का सबसे तेज भूकंप हिंद महासागर में देखने को मिला है, जहां भूकंप की तीव्रता 6.0 थी। भारत में आज पहला भूकंप का झटका बंगाल की खाड़ी में लगा है। National Center for Seismology से मिले डाटा के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बुधवार सुबह 4.3 की तीव्रता से भूकंप आया है। इसका केंद्र भूकंप का केन्‍द्र समुद्र की सतह से 10 KM नीचे था। बंगाल की खाड़ी में आए भूकंप के इस झटके का प्रभाव अंडमान और निकोबार द्वीप, के पास दिखा, जहां तेज झटके महसूस हुए। भारत के अलावा म्यांमार में भूकंप के झटके लगे हैं। म्यांमार में रात साढ़े 12 बजे आसपास भूकंप आया।

बुधवार को कहां- कहां भूकंप आया?

देश/राज्यभूकंप का समयभूकंप का केंद्रभूकंप की तीव्रता
म्यांमार (बर्मा)12:35:05 AMWSW Of Burma3.8
हिंद महासागर क्षेत्र02:14:53 AMदक्षिण प्रशांत महासागर6.0
बंगाल की खाड़ी05:12:41 AMबंगाल की खाड़ी, अंडमान और निकोबार द्वीप4.3
सिक्किम06:14:02 AMनामची2.5
तिब्बत09:43:37 AMन्गारी डिकू4.2

हिंद महासागर क्षेत्र में भूकंप

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार बुधवार को हिंद महासागर क्षेत्र में 6.0 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। यह भूकंप 515 किलोमीटर की गहराई में आया। भूकंप का केंद्र दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित था।

कौन सा भूकंप है खतरनाक?

बर्मा में भूकंप 11km की कम गहराई पर आया, जिससे आफ्टरशॉक्स होने का खतरा बना रहता है। गहरे भूकंपों की तुलना में कम गहरे भूकंप आम तौर पर ज्यादा खतरनाक होते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि कम गहरे भूकंपों से आने वाली सीस्मिक तरंगें सतह तक कम दूरी तक जाती हैं, जिससे जमीन ज्यादा हिलती है, स्ट्रक्चरल डैमेज ज्यादा होता है, और ज्यादा मौतें होती हैं।

कहां आता है सबसे ज्यादा भूकंप?

भूवैज्ञानिकों के मुताबिक, दुनिया का सबसे सक्रिय भूकंपीय क्षेत्र सर्कम-पैसिफिक सिस्मिक बेल्ट है, जो प्रशांत महासागर के चारों ओर फैला हुआ है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, दुनिया के लगभग 81 प्रतिशत सबसे बड़े भूकंप इसी क्षेत्र में आते हैं। इसी कारण इसे “रिंग ऑफ फायर” भी कहा जाता है। आंकड़ों के मुताबिक, दुनिया के लगभग 90 प्रतिशत भूकंप “रिंग ऑफ फायर” क्षेत्र में ही आते हैं, जबकि 81 प्रतिशत सबसे शक्तिशाली भूकंप भी इसी बेल्ट में दर्ज किए गए हैं। अनुमान है कि हर साल दुनिया भर में करीब 5 लाख भूकंप दर्ज होते हैं, जिनमें से लगभग 1 लाख महसूस किए जाते हैं और करीब 100 भूकंप नुकसान पहुंचाने वाले होते हैं।

भारत में मंगलवार को कहां-कहां आया था भूकंप?

भारत में रोज कहीं न कहीं भूकंप के झटके लगते रहते हैं। भारत के कई शहर भूकंपीय जोन 5 में आते हैं, जहां भूकंप का अधिक खतरा रहा है।मंगलवार को सिक्किम में 8 बार भूकंप के झटके लगे थे। 10 फरवरी को भारत के कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में भूकंप आया था। इसमें कर्नाटक में सबसे तेज 4.0 तीव्रता का भूकंप आया था, हालांकि तीनों ही राज्यों में जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। भारत के अलावा नेपाल, बर्मा और तजाकिस्तान में मंगलवार को भूकंप के झटके लगे थे।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article