Ajinkya Deo on Ramayana Movie Role: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और यश की फिल्म रामायण (Ramayana) इस समय बॉलीवुड की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल है। फिल्म से जुड़े कलाकारों और किरदारों को लेकर लगातार नई-नई बातें सामने आ रही हैं। अब फिल्म में गुरु विश्वामित्र (Guru Vishwamitra) का किरदार निभा रहे एक्टर अजिंक्य देव (Ajinkya Deo) ने एक ऐसा खुलासा किया है, जिसने फैंस को हैरान कर दिया। उन्होंने बताया कि फिल्म में उनकी एंट्री जिस किरदार से हुई, शुरुआत में बात वैसी बिल्कुल नहीं थी। Zoom को दिया ये बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें:अंकिता लोखंडे के पति Vicky Jain ने लॉन्च किया प्रोडक्शन हाउस, टाइगर श्रॉफ संग एक्शन फिल्म से करेंगे धमाका
अजिंक्य देव ने किया ये खुलासा
Zoom के खास इंटरव्यू में अजिंक्य देव ने रामायण में राजा दशरथ के किरदार के लिए ऑडिशन देने का समय याद किया। एक्टर ने कहा, 'जब उन्होंने मुझसे संपर्क किया, वो करीब तीन-चार साल पहले की बात है। ठीक याद नहीं, लेकिन लगता है 2023 में उन्होंने मेरे ऑडिशन लिए थे। उन्होंने मुझसे राजा दशरथ का रोल करने को कहा था। उस समय चीजें अलग थीं। मैंने अपना ऑडिशन भेजा, इंतजार किया। थोड़ा हिचकिचा रहा था क्योंकि ये इतनी बड़ी फिल्म है। नमित मल्होत्रा बहुत अच्छे दोस्त हैं और शानदार इंसान भी। और बेशक नीतेश तिवारी के साथ काम करना भी एक बड़ा कारण था।'
टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें:Kiara Advani के बर्थडे को Kareena Kapoor Khan ने बनाया खास
पहले था दूसरा रोल
शुरुआत में उन्होंने अलग किरदार के लिए ऑडिशन दिया था, लेकिन बाद में उन्हें कॉल आया कि उन्हें गुरु विश्वामित्र का रोल मिला है। एक्टर ने कहा कि 'ये मेरे लिए ज्यादा खास था क्योंकि गुरु विश्वामित्र वो थे जो राम की यात्रा जानते थे। उन्होंने ही इंद्र से कहा था कि विष्णु को अवतार लेना चाहिए। और उसी तरह विष्णु ने राम का अवतार लिया।' बात आगे बढ़ाते हुए उन्होंने बताया कि क्रोधित ऋषि के रूप में, जैसे उन्हें पूरे ब्रह्मांड में जाना जाता है, मुझे लगता है ये रोल और भी शानदार है। और बेशक राजा दशरथ का किरदार अरुण गोविल जी ने निभाया है। उस रोल के लिए उनसे बेहतर कोई नहीं हो सकता था।'
