आज की ताजा खबर 02 अगस्त 2026 LIVE: सनी देओल ने किया बिहार का दौरा, CJP के मुख्य सदस्य पांच अगस्त को छत्रपति संभाजीनगर में बैठक करेंगे
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar 02 August), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज), [पीएम मोदी] [राहुल गांधी] [ईरान-अमेरिका युद्ध] [कॉकरोज जनता पार्टी] [मौसम] के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: केरल के मुख्यमंत्री वी डी सतीशन ने रविवार को कहा कि राज्य में पिछले दिन हुई भारी बारिश से आठ लोगों की मौत हुई है, जबकि आठ अन्य लापता हैं और 13 लोग घायल हुए हैं। बारिश के कारण राज्य के कई हिस्सों में संपत्ति को नुकसान पहुंचा, भूस्खलन हुए और जलभराव की स्थिति बन गई। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, भारी बारिश से 27 घर पूरी तरह नष्ट हो गए हैं, जबकि 196 घरों को आंशिक नुकसान पहुंचा है।
उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक दर्दनाक हादसे में चार साल के मासूम बच्चे की पानी की टंकी में गिरने से मौत हो गई। यह घटना 31 जुलाई को सेक्टर-123 स्थित पर्थला गोलचक्कर (Parthala Roundabout) के पास झुग्गी बस्ती के नजदीक हुई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ (Nasha Mukta Yuva for Viksit Bharat Sankalp Abhiyaan) का शुभारंभ किया। इस अभियान का उद्देश्य देशभर के युवाओं को नशे के खिलाफ एकजुट कर ‘नशा मुक्त भारत’ और ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को साकार करने में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है।
दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में शनिवार को एक बड़ा विमान हादसा हो गया। इस घटना में 13 लोगों की मौत हो गई। ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ईरानी ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर पर नए हमले का आदेश देते हैं तो वह मध्य पूर्व के अहम ऊर्जा ठिकानों को निशाना बनाएगा। राउज एवेन्यू कोर्ट परिसर में स्थापित विशेष अदालतों का उद्घाटन तीन अगस्त को भारत के प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत करेंगे।
आज की ताजा खबर 02 अगस्त 2026 LIVE: सनी देओल ने किया बिहार का दौरा, CJP के मुख्य सदस्य पांच अगस्त को छत्रपति संभाजीनगर में बैठक करेंगे
उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक दर्दनाक हादसे में चार साल के मासूम बच्चे की पानी की टंकी में गिरने से मौत हो गई। यह घटना 31 जुलाई को सेक्टर-123 स्थित पर्थला गोलचक्कर (Parthala Roundabout) के पास झुग्गी बस्ती के नजदीक हुई। पुलिस के अनुसार, बच्चा खेलते समय पास में बनी पानी की टंकी में गिर गया। घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
नोएडा पुलिस ने बताया कि कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बच्चे का शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ (Nasha Mukta Yuva for Viksit Bharat Sankalp Abhiyaan) का शुभारंभ किया। इस अभियान का उद्देश्य देशभर के युवाओं को नशे के खिलाफ एकजुट कर ‘नशा मुक्त भारत’ और ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को साकार करने में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है।
दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में शनिवार को एक बड़ा विमान हादसा हो गया। इस घटना में 13 लोगों की मौत हो गई। ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ईरानी ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर पर नए हमले का आदेश देते हैं तो वह मध्य पूर्व के अहम ऊर्जा ठिकानों को निशाना बनाएगा। राउज एवेन्यू कोर्ट परिसर में स्थापित विशेष अदालतों का उद्घाटन तीन अगस्त को भारत के प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत करेंगे।
बाराबंकी में पीएसी बैरक में फांसी के फंदे से लटका मिला कांस्टेबल का शव
CJP के मुख्य सदस्य पांच अगस्त को छत्रपति संभाजीनगर में बैठक करेंगे, भविष्य की रणनीति तय करेंगे
पश्चिम बंगाल में बस पलटने से परिचालक की मौत, कई यात्री घायल
पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिये गठित त्वरित अदालत की विशेष न्यायाधीश का तबादला
आतंकवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई करने वाले एनआईए के अन्य नए विशेष न्यायाधीशों में विकास ढुल, प्रशांत शर्मा, पुलस्त्य प्रमाचल, किरण बंसल और अमित बंसल शामिल हैं। उच्च न्यायालय ने सार्वजनिक परीक्षाओं में पेपर लीक और अन्य अनुचित साधनों के इस्तेमाल से जुड़े आपराधिक मामलों की सुनवाई के लिए 23 जुलाई को एक विशेष अदालत अधिसूचित की थी। इसके बाद न्यायाधीश बालीगा की वहां नियुक्ति की गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक के मामलों का त्वरित निपटारा सुनिश्चित करने के लिए त्वरित अदालतें स्थापित करने की घोषणा की थी। नीट पेपर लीक मामले की पहली सुनवाई 27 जुलाई को हुई थी, लेकिन बचाव पक्ष के वकील के अनुरोध पर कार्यवाही स्थगित कर दी गई थी। इसके बाद न्यायाधीश ने मामले को सोमवार के लिए सूचीबद्ध किया, ताकि सीबीआई के आरोपपत्र और दो आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर विचार किया जा सके। इस मामले में सीबीआई ने 13 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। सभी आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने तीन मई को आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (स्नातक) को पेपर लीक के आरोपों के चलते 12 मई को रद्द कर दिया था। इसके बाद 21 जून को परीक्षा दोबारा आयोजित की गई।
दिल्ली पुलिस ने टिल्लू ताजपुरिया गिरोह के दो शूटर पकड़े
अहमदाबाद में 'अग्नि' देसी घी का सैंपल निकला सबस्टैंडर्ड, AMC ने 2 टन से अधिक घी का स्टॉक किया जब्त
रिपोर्ट मिलने के बाद 1 अगस्त को की गई आगे की जांच में पता चला कि इस उत्पाद का वितरण ऋषभ घी भंडार, रामनगर, साबरमती के संचालक अशोककुमार फतेहलाल बागरेचा द्वारा किया जा रहा था। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने 15 किलोग्राम पैक टिन वाले 'एगमार्क प्योर देसी घी (अग्नि)' और 'प्योर काउ देसी घी (अग्नि)' के नए नमूने भी जांच के लिए लिए। साथ ही मौके पर उपलब्ध पूरा स्टॉक बिक्री के लिए तत्काल रोक (सीज) दिया गया। AMC ने 1,084 किलोग्राम एगमार्क प्योर देसी घी और 974 किलोग्राम प्योर काउ देसी घी, यानी कुल 2,058 किलोग्राम घी जब्त किया है। जब्त स्टॉक की अनुमानित कीमत करीब 7,00,835 रुपये बताई गई है। चूंकि इन उत्पादों का निर्माण गुजरात के बाहर होता है, इसलिए संबंधित राज्य के डिज़िग्नेटेड फूड सेफ्टी ऑफिसर को ई-मेल के माध्यम से सूचना भेजी गई है। साथ ही फूड एंड ड्रग्स विभाग, गांधीनगर को भी मामले की जानकारी देकर आवश्यक कार्रवाई के लिए अवगत कराया गया है AMC ने कहा है कि आने वाले दिनों में शहर के सभी खाद्य कारोबारों में स्वच्छता, लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन की व्यापक जांच अभियान चलाया जाएगा। बिना लाइसेंस कारोबार करने या खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट (FSSA) और GPMC एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
शाहपुर में सस्ती शराब को महंगी ब्रांड में बदलने की फैक्ट्री का भंडाफोड़
ओडिशा पुलिस ने छह महीने में 17,590 लापता महिलाओं और बच्चों का पता लगाया
जम्मू कश्मीर में पुंछ के एक सुदूर गांव में जमीन धंसने से कई मकान एवं स्कूल भवन क्षतिग्रस्त हुए
रुद्रप्रयाग में उफनते बरसाती नाले में बहने से महिला की मौत
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, जल पुलिस और अन्य संबंधित एजेंसियों की टीम मौके पर पहुंची और नाले में खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। एसडीआरएफ ने बताया कि काफी देर तक चले अभियान के बाद महिला का शव बरामद कर लिया गया।
सड़क दुर्घटना में मारे गए युवक की दो विवाहित बहनों को 24.52 लाख रुपये का मुआवजा
अधिकरण ने माना कि मृतक की मां, जिन्होंने मूल रूप से यह याचिका दायर की थी, की मृत्यु के बाद उनकी कानूनी वारिस के रूप में दोनों विवाहित बहनें इस मुआवजे को पाने की हकदार हैं। अधिकरण की पीठासीन अधिकारी रिचा मनचंदा ने उच्चतम न्यायालय और दिल्ली उच्च न्यायालय के हालिया फैसलों का हवाला देते हुए यह मुआवजा राशि मंजूर की। उन्होंने कहा कि कानूनी प्रतिनिधि संपत्ति के नुकसान की भरपाई के लिए दावे की कार्यवाही को आगे बढ़ा सकते हैं। अधिकरण ने कहा, "मुआवजे का दावा करने का अधिकार किसी एकमात्र दावेदार या आश्रित की मृत्यु होने पर पूरी तरह खत्म नहीं होता। अन्य जीवित कानूनी वारिस या प्रतिनिधि संपत्ति को हुए नुकसान का दावा करने के लिए कानूनी कार्यवाही जारी रख सकते हैं।" यह मामला सूरज (28) की मौत से जुड़ा है, जिसकी 20 सितंबर 2018 को जीटी करनाल रोड पर एक ट्रक की टक्कर से जान चली गई थी। अधिकरण ने जांच में पाया कि यह हादसा ट्रक चालक की लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाने के कारण हुआ था। अधिकरण ने यह मुआवजा राशि दोनों बहनों के बीच बराबर-बराबर बांटने का आदेश दिया। निर्देश दिया गया कि 3.26-3.26 लाख रुपये दोनों को तुरंत जारी किए जाएं, जबकि शेष राशि को चरणबद्ध तरीके से सावधि जमा (एफडी) में रखा जाए। अधिकरण ने यह भी स्पष्ट किया कि निर्धारित अवधि के बाद राशि जमा करने में देरी होने पर बीमा कंपनी को 12 प्रतिशत ब्याज देना होगा।
अहमदाबाद में लगातार बारिश के बीच 612 साल पुरानी अहमदशाह बादशाह मस्जिद की दीवार का हिस्सा ढहा, हेरिटेज संरचना को नुकसान
केरल में बारिश से आठ लोगों की मौत, 13 घायल और आठ लापता: मुख्यमंत्री
केरल के मुख्यमंत्री वी डी सतीशन ने रविवार को कहा कि राज्य में पिछले दिन हुई भारी बारिश से आठ लोगों की मौत हुई है, जबकि आठ अन्य लापता हैं और 13 लोग घायल हुए हैं। बारिश के कारण राज्य के कई हिस्सों में संपत्ति को नुकसान पहुंचा, भूस्खलन हुए और जलभराव की स्थिति बन गई। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, भारी बारिश से 27 घर पूरी तरह नष्ट हो गए हैं, जबकि 196 घरों को आंशिक नुकसान पहुंचा है।
बयान में कहा गया है कि प्रभावित इलाकों से 5,792 लोगों को राज्यभर में बनाए गए 209 राहत शिविरों में पहुंचाया गया है।
उन्होंने कहा कि सरकार मृतकों के परिजनों और इस आपदा में घर तथा आजीविका गंवाने वाले लोगों को सहायता उपलब्ध कराएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दिन के मुकाबले बारिश में कमी आई है, लेकिन लोगों, खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वालों को सतर्क रहने की जरूरत है।
झुग्गियों के पास खेलते समय पानी की टंकी में गिरा 4 वर्षीय बच्चा, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
पुलिस के अनुसार, बच्चा खेलते समय पास में बनी पानी की टंकी में गिर गया। घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
नोएडा पुलिस ने बताया कि कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बच्चे का शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
ड्रग्स के खिलाफ देशव्यापी अभियान की शुरुआत आज, PM मोदी करेंगे ‘नशा मुक्त युवा’ मिशन लॉन्च
यह अभियान ‘जन भागीदारी आंदोलन’ के रूप में शुरू किया जाएगा, जिसका नेतृत्व MY Bharat के युवा स्वयंसेवक करेंगे। सरकार का लक्ष्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में सामाजिक बदलाव का वाहक बनाना है।
