Earthquake Today in India, 9 May 2026: भारत में आज कहां भूकंप आया? भारत में आज असम में भूकंप के झटके लगे हैं। असम में बोंगाईगांव में आधी रात को भूकंप आया, जिसकी तीव्रता 2.6 थी। भूकंप की तीव्रता कम थी, इसलिए जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। असम के अलावा और आज कहीं भूकंप के झटके नहीं लगे हैं। असम में कल भी भूकंप आया था। असम भारत का वो राज्य है, जहां लगातार भूकंप के झटके आते रहते हैं।
भारत में 9 मई को भूकंप कहां आया? (Where Did Earthquakes Hit on May 9 In India)
| आज कहां भूकंप आया? | भूकंप की तीव्रता | समय | गहराई | केंद्र/प्रभावित क्षेत्र |
| असम | 2.6 | 00:03:06 | 5 KM | बोंगाईगांव |
दुनिया में 9 मई को कहां भूकंप आया? (May 9 Tremors Worldwide)
| दुनिया में आज कहां भूकंप आया? | भूकंप की तीव्रता | समय | गहराई | केंद्र/प्रभावित क्षेत्र |
| इंडोनेशिया | 4.6 | 05:40:26 AM | 10 KM | अबेपुरा |
| फिजी द्वीप समूह | 4.5 | 02:45:06 AM | 573.4 km | 22.966°S 179.012°E |
| अफगानिस्तान | 4.1 | 00:06:09 AM | 180 KM | 36.554, 71.146 |
फिजी में क्यों बराबर आता है भूकंप?
फिजी प्रशांत महासागर के उस हिस्से में स्थित है जिसे “रिंग ऑफ फायर” कहा जाता है। यह क्षेत्र दुनिया के सबसे सक्रिय भूकंपीय और ज्वालामुखीय इलाकों में गिना जाता है। इसी वजह से फिजी द्वीप समूह में अक्सर भूकंप महसूस किए जाते हैं। फिजी के आसपास प्रशांत प्लेट (Pacific Plate) और इंडो-ऑस्ट्रेलियन प्लेट (Indo-Australian Plate) लगातार टकराती और खिसकती रहती हैं। जब इन टेक्टोनिक प्लेटों के बीच दबाव बढ़ता है और अचानक ऊर्जा निकलती है, तब भूकंप आता है। कई बार समुद्र के भीतर आने वाले भूकंप सुनामी का खतरा भी पैदा कर सकते हैं। फिजी में अधिकांश भूकंप हल्के होते हैं, जिन्हें लोग केवल झटकों के रूप में महसूस करते हैं। हालांकि, कुछ बड़े भूकंप इमारतों, सड़कों और समुद्री तटीय इलाकों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, फिजी के आसपास समुद्र की गहराई में भी कई भूकंप आते हैं, इसलिए यहां भूकंपीय गतिविधि लगातार बनी रहती है। फिजी सरकार और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां वहां भूकंप मॉनिटरिंग सिस्टम मजबूत कर रही हैं, ताकि समय रहते चेतावनी जारी की जा सके और लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा सके।
