LIVE

आज की ताजा खबर,11 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव:देश मना रहा भाई दूज का त्योहार, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं...सायरंग-कोलकाता एक्सप्रेस के छह डिब्बे पटरी से उतरे

आज की ताजा खबर लाइव, 11 नवंबर 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ [भाई दूज], [पीएम मोदी], [ट्रेन हादसा] के मुख्य समाचार Latest News in Hindi: ) असम में गुवाहाटी के पास डिगारू में बुधवार सुबह सायरंग-कोलकाता एक्सप्रेस ट्रेन के छह डिब्बे और इंजन पटरी से उतर गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि किसी की मौत होने की फिलहाल कोई सूचना नहीं है, लेकिन कई यात्रियों के घायल होने की आशंका है। इसके अलावा, दक्षिण कोरिया में बुधवार सुबह राजधानी सियोल के दक्षिण में स्थित सियोंगनाम शहर में एक यात्री बस ने यातायात सिग्नल पर रुके 30 से अधिक वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे कम से कम 57 लोग घायल हो गए। वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को भाई दूज के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व भाई-बहन के स्नेहपूर्ण एवं प्रगाढ़ रिश्ते की मिठास और आत्मीयता का प्रतीक है। पढ़ें- देश दुनिया की अन्य खबरें

nitin aroraUpdated Nov 11, 2026, 10:08 IST
Follow on Google News
आज की ताजा खबर,11 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव:देश मना रहा भाई दूज का त्योहार, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं...सायरंग-कोलकाता एक्सप्रेस के छह डिब्बे पटरी से उतरे

आज की ताजा खबर,11 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव:देश मना रहा भाई दूज का त्योहार, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं...सायरंग-कोलकाता एक्सप्रेस के छह डिब्बे पटरी से उतरे

आज की ताजा खबर लाइव, 11 नवंबर 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़[भाई दूज], [पीएम मोदी], [ट्रेन हादसा] के मुख्य समाचार Latest News in Hindi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को भाई दूज के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व भाई-बहन के स्नेहपूर्ण एवं प्रगाढ़ रिश्ते की मिठास और आत्मीयता का प्रतीक है। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ’एक्स’ पर लिखा, 'देशभर के मेरे परिवारजन को भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं।' उन्होंने कहा, 'यह पावन पर्व भाई-बहन के स्नेहपूर्ण एवं प्रगाढ़ रिश्ते की मिठास और आत्मीयता का प्रतीक है।' प्रधानमंत्री ने कहा, 'इस शुभ अवसर पर मैं सभी की प्रसन्नता और संपन्नता की कामना करता हूं।' इसके अलावा, अमेरिकी प्राधिकारियों ने यूरोप एवं अमेरिका में यहूदी समुदायों और ब्रिटेन के सैन्य अड्डे आरएएफ फेयरफोर्ड को निशाना बनाकर करीब 20 आतंकवादी हमले करने की साजिश रचने के आरोप में मंगलवार को तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। वहीं, अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव मंगलवार को खारिज कर दिया। इसके साथ ही, रक्षा मंत्रालय (पेंटागन) के प्रमुख को उनके आचरण और ईरान के साथ युद्ध से निपटने के तरीके को लेकर पद से हटाने का प्रयास बाधित हो गया। पढ़ें- देश दुनिया की अन्य खबरें

NOV 11, 2026 10:06 IST

लॉस एंजिलिस में बस स्टॉप पर फूड स्टॉल में घुसी SUV, 3 की मौत, 3 गंभीर घायल

अमेरिका के लॉस एंजिलिस के नॉर्थ हॉलीवुड में एक तेज रफ्तार SUV बस स्टॉप के पास लगे फूड स्टॉल में जा घुसी। हादसे में कम से कम 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लॉस एंजिलिस फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, हादसा शाम करीब 5:55 बजे लैंकर्शिम और चैंडलर बुलेवार्ड के पास मेट्रो स्टॉप के नजदीक हुआ। घटनास्थल के हवाई फुटेज में सफेद SUV फूड स्टॉल की छतरी के नीचे फुटपाथ पर खड़ी दिखाई दी। पुलिस ने अभी तक हादसे की वजह का खुलासा नहीं किया है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि घटना दुर्घटनावश हुई या जानबूझकर SUV स्टॉल में घुसाई गई।
NOV 11, 2026 10:06 IST

BULGARIA ACCIDENT | बुल्गारिया में घने कोहरे के चलते भीषण सड़क हादसा, 12 लोगों की मौत, 46 घायल

बुल्गारिया में मंगलवार को घने कोहरे के कारण भीषण सड़क हादसा हुआ। पूर्वी बुल्गारिया में राजधानी सोफिया को ब्लैक सी पोर्ट बर्गास से जोड़ने वाले हाईवे पर कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसे में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 46 लोग घायल हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्री कात्या इवकोवा के मुताबिक, 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। हादसे के बाद हाईवे को दोनों तरफ से बंद कर दिया गया।

हादसे में शामिल एक बस के यात्री ने बताया कि बस के अंदर भयावह मंजर था। यात्री एक-दूसरे के ऊपर गिर पड़े थे। कुछ घायल थे, जबकि कई लोग बस के अंदर फंसे हुए थे और बाहर नहीं निकल पा रहे थे।
NOV 11, 2026 10:05 IST

रिपब्लिकन सांसदों ने करारी चुनावी हार के बावजूद सीनेट में जॉन थून को फिर से अपना नेता चुना

अमेरिकी सीनेट में रिपब्लिकन सांसदों ने साउथ डकोटा के सीनेटर जॉन थून को मंगलवार को एक बार फिर अपना नेता चुन लिया।

मध्यावधि चुनावों में करारी हार के बाद रिपब्लिकन पार्टी के सीनेट में बहुमत गंवाने से पैदा हुए तनाव और दिनभर चली आंतरिक बैठकों के बाद यह फैसला किया गया।

गुप्त मतदान के जरिए हुए इस चुनाव में थून का फिर से चुना जाना लगभग तय माना जा रहा था। रिपब्लिकन सांसदों के बीच उनकी लोकप्रियता और उनके खिलाफ किसी अन्य उम्मीदवार के मैदान में नहीं होने से उनकी राह आसान नजर आ रही थी।

हालांकि, मध्यावधि चुनावों में सीनेट की कम से कम सात सीट गंवाने के बाद रिपब्लिकन सांसदों में नेतृत्व को लेकर असंतोष देखने को मिला। मंगलवार को हुई तीन अलग-अलग बैठकों में उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर की।

कुछ रिपब्लिकन सांसदों ने नेतृत्व के चुनाव की प्रक्रिया को टालने की कोशिश भी की, लेकिन रिपब्लिकन कॉन्फ्रेंस (सांसदों का दल) ने प्रक्रिया आगे बढ़ाने के पक्ष में 31-15 मतों से फैसला लिया।
NOV 11, 2026 10:05 IST

असम: सायरंग-कोलकाता एक्सप्रेस के छह डिब्बे पटरी से उतरे, कई यात्रियों के घायल होने की आशंका

असम में गुवाहाटी के पास डिगारू में बुधवार सुबह सायरंग-कोलकाता एक्सप्रेस ट्रेन के छह डिब्बे और इंजन पटरी से उतर गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि किसी की मौत होने की फिलहाल कोई सूचना नहीं है, लेकिन कई यात्रियों के घायल होने की आशंका है।

एक अधिकारी ने बताया कि मिजोरम के आइजोल के पास सायरंग से कोलकाता जा रही यह ट्रेन कामरूप (मेट्रोपोलिटन) जिले के डिगारू रेलवे स्टेशन के पास सुबह छह बजकर 54 मिनट पर पटरी से उतर गई।

उन्होंने कहा, ’’हादसे में कई यात्रियों के घायल होने की खबर है लेकिन घायलों की सटीक संख्या और ट्रेन के पटरी से उतरने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।’’

अधिकारी ने बताया कि बचाव अभियान चलाने और रेल पटरियों से क्षतिग्रस्त डिब्बों को हटाने के लिए एक राहत ट्रेन घटनास्थल पर भेजी गई है।
NOV 11, 2026 10:05 IST

दक्षिण कोरिया में बस ने 32 वाहन को टक्कर मारी, कई लोग घायल

दक्षिण कोरिया में बुधवार सुबह राजधानी सियोल के दक्षिण में स्थित सियोंगनाम शहर में एक यात्री बस ने यातायात सिग्नल पर रुके 30 से अधिक वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे कम से कम 57 लोग घायल हो गए। दमकल अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सियोंगनाम शहर के प्रशासनिक क्षेत्र ग्योंगगी प्रांत के दमकल विभाग के अनुसार, हादसे में कम से कम 57 लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है।

विभाग ने बताया कि इनमें से नौ लोग गंभीर रूप से घायल हैं, हालांकि किसी की भी जान को खतरा नहीं है।

दमकल अधिकारियों ने बताया कि बस 32 वाहन से टकराने के बाद सड़क के बीच बने डिवाइडर से जा टकराई।

घटनास्थल की तस्वीरों में बस डिवाइडर पर चढ़ी दिखाई दे रही है और उसका सामने का शीशा टूट गया है। हादसे में अन्य वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।
NOV 11, 2026 10:04 IST

प्रधानमंत्री ने भाई दूज पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को भाई दूज के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व भाई-बहन के स्नेहपूर्ण एवं प्रगाढ़ रिश्ते की मिठास और आत्मीयता का प्रतीक है।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ’एक्स’ पर लिखा, ’’देशभर के मेरे परिवारजन को भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं।’’

उन्होंने कहा, ’’यह पावन पर्व भाई-बहन के स्नेहपूर्ण एवं प्रगाढ़ रिश्ते की मिठास और आत्मीयता का प्रतीक है।’’

प्रधानमंत्री ने कहा, ’’इस शुभ अवसर पर मैं सभी की प्रसन्नता और संपन्नता की कामना करता हूं।’’

भाई दूज का त्योहार रक्षाबंधन की तरह भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है। रक्षाबंधन पर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं, जबकि भाई दूज पर वे अपने भाइयों के माथे पर टीका लगाकर उनके प्रति स्नेह व्यक्त करती हैं और उनकी लंबी उम्र तथा अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हैं।
NOV 11, 2026 10:04 IST

अमेरिका: ब्रिटेन सैन्य अड्डे पर हमले समेत आतंकवादी हमलों की साजिश को लेकर तीन लोगों पर मामला दर्ज

अमेरिकी प्राधिकारियों ने यूरोप एवं अमेरिका में यहूदी समुदायों और ब्रिटेन के सैन्य अड्डे आरएएफ फेयरफोर्ड को निशाना बनाकर करीब 20 आतंकवादी हमले करने की साजिश रचने के आरोप में मंगलवार को तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

मैनहट्टन की संघीय अदालत में मंगलवार को सार्वजनिक किए गए अभियोग पत्र में ईरान और इराक की दोहरी नागरिकता रखने वाले मोहम्मद बाकिर साद दाऊद अल-सादी, ईरानी नागरिक मोहसिन मोहाजेरी और इराकी नागरिक मोहम्मद अली अल-हसानी के खिलाफ आरोपों का विवरण दिया गया है।
NOV 11, 2026 10:03 IST

अमेरिका: फ्लोरिडा के 27वें कांग्रेस निर्वाचन क्षेत्र से रिपब्लिकन उम्मीदवार सालाजार फिर निर्वाचित

रिपब्लिकन पार्टी की नेता मारिया एलविरा सालाजार ने मंगलवार को अमेरिका में फ्लोरिडा के 27वें कांग्रेस निर्वाचन क्षेत्र से डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार एलियट रोड्रिगेज को हराकर प्रतिनिधि सभा का चुनाव जीत लिया।

पूर्व पत्रकार सालाजार ने आव्रजन को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सख्त नीति से खुद को अलग करते हुए लगातार चौथी बार जीत हासिल की। उन्होंने चुनाव प्रचार के एक वीडियो में कहा था कि जिन हिस्पैनिक मतदाताओं ने ट्रंप को चुनाव जिताने में मदद की थी, वे अब खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।

हिस्पैनिक उन लोगों को कहा जाता है जिनकी पारिवारिक या सांस्कृतिक जड़ें स्पेन अथवा स्पेनिश भाषी लैटिन अमेरिकी देशों से जुड़ी हैं।

रोड्रिगेज भी पूर्व पत्रकार हैं और मियामी में सीबीएस से संबद्ध एक टेलीविजन चैनल में समाचार प्रस्तोता रह चुके हैं। उन्होंने भी राष्ट्रपति की आव्रजन नीति की आलोचना करते हुए इसे अमानवीय बताया था।
NOV 11, 2026 10:03 IST

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव खारिज किया

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव मंगलवार को खारिज कर दिया।

इसके साथ ही, रक्षा मंत्रालय (पेंटागन) के प्रमुख को उनके आचरण और ईरान के साथ युद्ध से निपटने के तरीके को लेकर पद से हटाने का प्रयास बाधित हो गया।

महाभियोग के प्रस्ताव पर यह मतदान ऐसे समय में हुआ है, जब रिपब्लिकन पार्टी मध्यावधि चुनावों में करारी हार के बाद आंतरिक उथल-पुथल से जूझ रही है। पार्टी के कुछ नेताओं ने इस चुनावी हार के लिए ईरान के साथ युद्ध और इसके कारण पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुई वृद्धि को जिम्मेदार ठहराया है।

हालांकि, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ को खुला समर्थन दिए जाने के बाद रिपब्लिकन सांसदों ने मंगलवार को उनका साथ दिया और उन्होंने केंटकी से रिपब्लिकन सांसद थॉमस मैसी द्वारा पेश किए गए महाभियोग प्रस्ताव को खारिज कर दिया। इस प्रस्ताव को डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों का समर्थन प्राप्त था।

हालांकि, हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव खारिज होने के बावजूद उन्हें पद से हटाने की कोशिश आगे भी जारी रह सकती है क्योंकि जनवरी में प्रतिनिधि सभा और सीनेट, दोनों का नियंत्रण डेमोक्रेटिक पार्टी के हाथों में आ जाएगा।

संबंधित खबरें