टेक एंड गैजेट्स

iPhone Air 2 और iPhone 18 के डिजाइन की झलक आई सामने, फीचर्स का भी हुआ खुलासा

अब इन अपकमिंग आईफोन को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में iPhone Air 2 और iPhone 18 के कथित डमी मॉडल दिखाई दिए हैं। दोनों ही आईफोन्स में आपको कई सारे नए फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

Image

अपकमिंग आईफोन्स में मिल सकते हैं नए फीचर्स।

स्मार्टफोन की दुनिया में Apple नंबर एक की कंपनी जानी जाती है। दुनिया भर में एप्पल के करोड़ों फैंस हैं और यही वजह है कि आने वाले आईफोन्स को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज होता है। अब कंपनी के दो नए आईफोन्स iPhone Air 2 और iPhone 18 को लेकर नई लीक्स सामने आई हैं। Apple अपने अगले आईफोन लॉन्च को लेकर बड़ी तैयारी कर रहा है। कंपनी ने हाल ही में अपने लॉन्च इवेंट में iPhone Air 2 और iPhone 18 को पेश नहीं किया था। अब माना जा रहा है कि एप्पल 2027 के शुरुआत में इन्हें लॉन्च कर सकता है।

अब इन अपकमिंग आईफोन को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में iPhone Air 2 और iPhone 18 के कथित डमी मॉडल दिखाई दिए हैं। इनसे फोन के डिजाइन और कैमरा सेटअप से जुड़ी कुछ डिटेल्स सामने आई हैं। लीक्स की मानें तो Apple iPhone Air 2 को करीब 1,03,000 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च कर सकता है। इसकी अमेरिकी कीमत 1,099 डॉलर बताई जा रही है।

iPhone Air 2 और iPhone 18 का डिजाइन हुआ लीक

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर Lusi Roy नाम के यूजर ने एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें दो मेटल से बने CNC मशीनिंग वाले मॉडल नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि ये iPhone Air 2 और iPhone 18 के डमी यूनिट हैं। वीडियो में दोनों फोन के बाहरी डिजाइन की झलक देखने को मिलती है। हालांकि, ये असली स्मार्टफोन नहीं हैं। इसलिए इनके डिजाइन को लेकर अभी पूरी तरह पुष्टि नहीं की जा सकती।

iPhone Air 2 में डुअल कैमरा सेटअप

iPhone Air 2 का डिजाइन पहले मॉडल की तरह ही पतला और हल्का रहने की उम्मीद है। फोन के बटन और चार्जिंग पोर्ट की जगह में किसी बड़े बदलाव की बात सामने नहीं आई है। इसके फ्रंट डिजाइन और Face ID से जुड़े हिस्से में भी ज्यादा अंतर देखने को नहीं मिल सकता है। हालांकि, इस बार फोन के पीछे कैमरा सेटअप में बड़ा बदलाव हो सकता है। पहले iPhone Air में एक रियर कैमरा दिया गया था, लेकिन नए मॉडल में दो कैमरे मिलने की संभावना है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके कैमरा मॉड्यूल में LED फ्लैश और माइक्रोफोन भी दिया जा सकता है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो फोटोग्राफी के मामले में नया Air मॉडल पहले से बेहतर हो सकता है।

iPhone 18 का साइज में बदलाव

वीडियो में iPhone 18 का डमी मॉडल भी दिखाई दिया है। इसकी लंबाई और चौड़ाई iPhone Air 2 के आसपास नजर आती है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि Apple अपने स्टैंडर्ड आईफोन के साइज में बदलाव कर सकता है। कुछ रिपोर्ट्स में इसका साइज iPhone 16 Plus के आसपास होने की संभावना जताई गई है। वहीं, इसके कैमरा डिजाइन में iPhone 17 जैसी झलक देखने को मिल सकती है।

iPhone Air 2 के संभावित फीचर्स

फोन में मिलने वाले संभावित फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.55 इंच का ProMotion डिस्प्ले दिया जा सकता है। स्क्रीन पर एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग मिलने की भी उम्मीद है, जिससे तेज रोशनी में डिस्प्ले देखना आसान हो सकता है।

इसके अलावा फोन में Apple A20 Pro चिपसेट और नया C2 मॉडेम मिलने की चर्चा है। बैटरी की क्षमता करीब 3,500mAh हो सकती है। कैमरा की बात करें तो इसमें पीछे की तरफ दो 48MP सेंसर मिल सकते हैं। इनमें एक मेन कैमरा और दूसरा अल्ट्रावाइड कैमरा हो सकता है।

iPhone 18 में मिल सकते हैं ये फीचर्स

iPhone 18 को लेकर भी कई जानकारियां सामने आई हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फोन में 6.3 इंच का ProMotion डिस्प्ले मिल सकता है। इसमें भी एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग दिए जाने की संभावना है। परफॉर्मेंस के लिए Apple इसमें A20 चिप सीरीज का प्रोसेसर और C2 मॉडेम दे सकता है। कुछ रिपोर्ट्स में A20 Pro चिप का भी जिक्र किया गया है। बैटरी की बात करें तो iPhone 18 में करीब 4,430mAh की बैटरी मिल सकती है। इसके साथ 40W वायर्ड चार्जिंग और MagSafe वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में 48MP का प्राइमरी कैमरा और 48MP का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया जा सकता है। इसकी संभावित शुरुआती कीमत 999 डॉलर यानी करीब 93,000 रुपये बताई जा रही है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article