देश

असम के डिगारू में रेल हादसा, कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के 7 डिब्बे पटरी से उतरे, राहत-बचाव कार्य जारी

र्वोत्तर सीमांत रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया कि फिलहाल हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। शर्मा ने कहा, 'आज सुबह करीब 6:54 बजे कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के 7 डिब्बे डिगारू रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतर गए।'

Image

असम में रेल हादसा।

Rail accident in Assam: असम के कामरूप जिले में डिगारू रेलवे स्टेशन पर एक यात्री ट्रेन के 7 डिब्बे पटरी से उतर गए। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया कि फिलहाल हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। शर्मा ने कहा, 'आज सुबह करीब 6:54 बजे कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के 7 डिब्बे डिगारू रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतर गए। अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं। हादसे में किसी यात्रा के घायल होने की सूचना नहीं है।

6 बजकर 54 मिनट पर हुआ हादसा

हालांकि रेलवे ने अब तक किसी की मौत की पुष्टि नहीं की है। नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे (NFR) के सीपीआरओ कपिंजल किशोर शर्मा के मुताबिक, हादसा बुधवार सुबह करीब 6 बजकर 54 मिनट पर हुआ। ट्रेन के छह डिब्बे पटरी से उतरने की सूचना मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।

दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है

रेलवे की ओर से राहत ट्रेन को भी घटनास्थल पर भेजा जा रहा है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। रेलवे की टीमें मौके पर स्थिति का जायजा ले रही हैं और यात्रियों को सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी हैं। डिगारू के पास हुए इस हादसे के कारण रेल यातायात भी प्रभावित हुआ है। इस रूट से गुजरने वाली कई ट्रेनों को देरी से चलाया जा रहा है, जबकि कुछ ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है।

सभी यात्री सुरक्षित

आज सुबह करीब 06:54 बजे, असम के दिगारू रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 13125 कोलकाता - सैरांग एक्सप्रेस को एक दूसरी ट्रेन को रास्ता देने के लिए रोका जा रहा था। इस दौरान लोको पायलट ट्रेन की गति को नियंत्रित नहीं कर सके, जिससे ट्रेन पटरी से उतर गई। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में इंजन और कोच पटरी से उतर गए। सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी को कोई चोट नहीं आई है।

यात्रियों के लिए दूसरी ट्रेन की व्यवस्था

यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाने के लिए दूसरी ट्रेन की व्यवस्था की गई है। राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिए गए हैं, और महाप्रबंधक (जनरल मैनेजर) तथा अन्य अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

Pooja Mehta
पूजा मेहताauthor

पूजा मेहता एक वरिष्ठ टेलीविज़न पत्रकार हैं, जिन्हें रिपोर्टिंग का लगभग 15 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने राजनीति, आतंकवाद, आंतरिक संघर्ष, रक्षा, पर्यावरण और अपराध पर व्यापक रिपोर्टिंग की है, विशेष रूप से पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों पर गहरा फोकस रखते हुए। संघर्षग्रस्त इलाकों से उनकी ज़मीनी रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों की गहन समझ उन्हें पैनी दृष्टि और विश्वसनीय विश्लेषण के लिए अलग पहचान दिलाती है। वह प्रमाणित Defence Correspondent हैं और अमेरिकी विदेश विभाग के प्रतिष्ठित International Visitor Leadership Program (IVLP) की एलुमनी भी हैं, जिससे विदेशी नीति, सुरक्षा और सामरिक मामलों में उनकी विशेषज्ञता और मजबूत हुई है।

और पढ़ें
End of Article