वायरल न्यूज़

मरने से ठीक पहले मरीज ने नर्स से कहे ये 6 शब्द, सुनकर महिला ने तुरंत छोड़ दी नौकरी, सच जान चौंक जाएंगे

Ajab Gajab: अस्पताल की नाइट शिफ्ट के दौरान एक महिला मरीज ने अचानक खाली कुर्सी को देखकर नर्स से उसे घुमाने को कहा। मरीज का दावा था कि उस पर एक डरावने दांतों वाला बच्चा बैठा है जो उसे घूर रहा है। नर्स द्वारा कुर्सी घुमाने के करीब 20 मिनट बाद जब इमरजेंसी बेल बजी, तो मरीज ने रोते हुए कहा कि क्योंकि अब वह तुम्हारे पीछे खड़ा है। इसके कुछ घंटों बाद मरीज की कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई।

Image

मरीज ने नर्स के सामने किया चौंकाने वाला खुलासा (तस्वीर साभार- AI)

Ajab Gajab: अस्पताल की सफेद दीवारें, सुइयों की टिक-टिक और मरीजों की कराहें...बाहर से भले ही यह सब एक आम और शांत माहौल लगे, लेकिन नाइट शिफ्ट के दौरान इन अस्पतालों के गलियारों में जो सन्नाटा पसरता है, वह कई बार ऐसे राज खोल देता है जिन्हें जानकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही खौफनाक और दिल दहला देने वाला किस्सा वायरल हो रहा है, जिसे पढ़कर इंटरनेट की दुनिया में भूचाल आ गया है। टिकटॉक पर एक यूजर द्वारा शेयर की गई यह कहानी एक ऐसी नर्स की है, जिसने एक मरीज की मौत से ठीक पहले सुने गए महज 6 डरावने शब्दों के बाद अपनी नौकरी से हमेशा के लिए तौबा कर ली। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

रात के ढाई बजे रहे थे । वॉर्ड में चारों तरफ सन्नाटा पसरा हुआ था। इसी दौरान एक कमरे में भर्ती महिला मरीज की नजर अचानक कमरे के कोने में रखी एक खाली कुर्सी पर टिक गई। वह बिना पलक झपकाए उस खाली कुर्सी को एकटक देखे जा रही थी। वहां ड्यूटी पर मौजूद नर्स ने जब मरीज की यह अजीब हरकत देखी, तो उसने पास जाकर पूछा, क्या हुआ? आप इस तरह खाली कुर्सी को क्यों देख रही हैं? कांपती हुई आवाज में मरीज ने जवाब दिया कि क्या तुम इस कुर्सी को थोड़ा घुमा सकती हो? नर्स ने हैरान होकर पूछा, क्यों? आखिर इस कुर्सी में ऐसा क्या है? मरीज ने जो कहा, उसे सुनकर किसी की भी चीख निकल जाए। उसने डरे हुए सहमे लहजे में कहा कि इस कुर्सी पर एक छोटा बच्चा बैठा है जो लगातार मुझे घूर रहा है और मुस्कुरा रहा है...मुझे उसके चेहरे के वो भयानक दांत बिल्कुल पसंद नहीं आ रहे हैं! नर्स ने मरीज की इस बात को उसकी बीमारी या दवाइयों का वहम समझकर नजरअंदाज कर दिया और मरीज को शांत कराने के लिए उस खाली कुर्सी को दीवार की तरफ घुमा दिया ताकि मरीज का ध्यान भटक सके। इसके बाद नर्स अपने काम में व्यस्त हो गई।

20 मिनट बाद घटी घटना

अभी इस वाकये को बीते मुश्किल से 20 मिनट ही हुए होंगे कि अचानक उस कमरे की इमरजेंसी कॉल बेल जोर-जोर से बज उठी। दिल की धड़कनें थामे जब नर्स दौड़कर कमरे के अंदर पहुंची, तो उसने देखा कि महिला मरीज बुरी तरह फूट-फूटकर रो रही थी। मरीज ने कांपते हुए हाथों से नर्स का हाथ पकड़ा और बिलखते हुए बोली कि तुम्हें उस कुर्सी को बिल्कुल नहीं घुमाना चाहिए था। नर्स ने घबराकर पूछा, अब क्या हुआ? मैंने तो तुम्हारी भलाई के लिए ही कुर्सी घुमाई थी। मरने से ठीक कुछ घंटे पहले, उस मरीज ने अपनी आखिरी सांसों के करीब पहुंचते हुए जो 6 शब्द कहे, उसने नर्स के पैरों तले जमीन खिसका दी। क्योंकि, अब वह तुम्हारे पीछे खड़ा है। इन 6 शब्दों को सुनते ही नर्स के होश उड़ गए। उसने बिना एक सेकंड गंवाए, पीछे मुड़कर देखने की हिम्मत तक नहीं जुटाई और उल्टे पैर कमरे से बाहर भाग गई। इसके महज कुछ ही घंटों बाद, सुबह करीब 3:17 बजे उस मरीज को गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया और उसकी मौत हो गई। कहानी यहीं खत्म नहीं होती। सुबह जब स्टाफ उस कमरे की सफाई कर रहा था, तो उस मृत मरीज के तकिए के नीचे से एक मुड़ा हुआ कागज का टुकड़ा बरामद हुआ। उस नोट पर जो लिखा था, उसने पूरे अस्पताल के होश फाख्ता कर दिए। नोट में लिखा था कि वह कोई साधारण छोटा बच्चा नहीं है... वह सिर्फ नीचे झुक जाता है, ताकि तुम उसका चेहरा देख सको। जांच करने पर पता चला कि इस कमरे का इतिहास पहले से ही डरावना रहा है। ठीक तीन महीने पहले, इसी कमरे में इलाज के दौरान 7 साल की एक मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हुई थी। इस राज का खुलासा होते ही अस्पताल का पुराना स्टाफ भी अंदर तक सिहर उठा।

चौंकाने वाली सच्चाई

इस पूरी घटना ने उस नर्स की मानसिक स्थिति को अंदर से पूरी तरह झकझोर कर रख दिया था। सदमे में आकर उसने अस्पताल प्रबंधन को अपना इस्तीफा सौंप दिया और हमेशा के लिए नौकरी छोड़ने का फैसला कर लिया।लेकिन, कहानी का सबसे खौफनाक ट्विस्ट तब आया जब वह अपना आखिरी दिन पूरा करके अस्पताल के मुख्य दरवाजे से बाहर निकल रही थी। वहां खड़े मुख्य सिक्योरिटी गार्ड ने उसे रोकते हुए अजीब सवाल पूछा कि मैडम, ये तुम्हारे पीछे-पीछे कॉरिडोर में हमेशा घूमने वाला छोटा बच्चा कौन है? यह सवाल सुनते ही नर्स के पैरों तले की जमीन खिसक गई। उसने एक पल की भी देर नहीं लगाई और बिना पीछे देखे वहां से भागने में ही अपनी भलाई समझी।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article