वायरल न्यूज़

VIDEO: यहां एक साथ प्रकट हुए दो-दो विशाल जल बवंडर, समुद्र के बीच का जादुई नजारा देख उड़ जाएंगे होश

Viral Video: इटली के खूबसूरत कैपरी तट पर हाल ही में प्रकृति का एक बेहद दुर्लभ और हैरान करने वाला नजारा देखने को मिला, जहां समंदर के बीच एक साथ दो विशाल जल बवंडर उठते हुए कैमरे में कैद हो गए। इस रोमांचक और डरावने मंजर को देख वहां मौजूद लोग दंग रह गए।

Image

कैमरे में कैद हुआ अनोखा नजारा

Viral Video: दुनियाभर में प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर इटली का कैपरी तट इन दिनों एक बेहद दुर्लभ घटना के कारण सुर्खियों में है। यहां समंदर के नीले पानी के बीच अचानक आसमान से जुड़ते हुए दो विशाल जल बवंडर एक साथ दिखाई दिए। इस शानदार और खौफनाक नजारे को जिसने भी देखा, उसकी आंखें खुली की खुली रह गईं। गनीमत यह रही कि यह घटना कैमरे में कैद हो गई और अब यह सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रही है।

साइंस की भाषा में समझें तो जल बवंडर एक तरह के टर्बुलेंट वायु स्तंभ होते हैं जो पानी के ऊपर एक कड़े भंवर का रूप ले लेते हैं। जब गर्म और नम हवा ठंडी हवा के संपर्क में आती है, तो यह बादलों से नीचे पानी की सतह तक एक घूमते हुए खंभे की तरह बन जाती है। आमतौर पर इन्हें समुद्र में घूमते हुए बादलों के रूप में देखा जाता है, लेकिन एक साथ दो-दो बवंडरों का बनना अपने आप में एक अनोखी और दुर्लभ घटना है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे समंदर की लहरों के बीच उठने वाले ये दोनों बवंडर किसी विशालकाय दीवार की तरह आसमान को छू रहे हैं। कैपरी तट पर मौजूद पर्यटकों ने इस दुर्लभ पल को अपने कैमरों में कैद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। हालांकि यह नजारा जितना खूबसूरत और रोमांचक लग रहा है, उतना ही यह डरावना भी है क्योंकि इस तरह के बवंडर आसपास से गुजरने वाली नावों और जहाजों के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। देखें वीडियो...

कैमरे में कैद हुआ अनोखा नजारा

इस वीडियो को देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर सहम गए होंगे। आलम ये है कि यह वीडियो लोगों के बीच छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। कुछ यूजर्स इसे 'प्रकृति का तांडव' बता रहे हैं, तो कुछ इसे कुदरत का अद्भुत करिश्मा मान रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article