दुनिया

उत्तरी जापान में आया 6.1 तीव्रता का भूकंप, जानमाल के नुकसान की खबर नहीं

क्योटो न्यूज के अनुसार, देश ने अभी तक भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की है। अभी तक किसी बड़े नुकसान या हताहत की तत्काल पुष्टि नहीं हुई है।

Image

जापान में फिर आया भूकंप (File photo)

Photo : AP

Earthquake strikes Japan: जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने X पर एक पोस्ट में बताया कि सोमवार तड़के जापान के होक्काइडो क्षेत्र में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। एजेंसी के अनुसार, भूकंप सुबह 05:24 बजे (भारतीय मानक समय 01:54 बजे) आया, जिसकी तीव्रता मध्य टोकाची क्षेत्र में "5+" दर्ज की गई। अधिकारियों ने इसी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में तीव्रता "5-" दर्ज की। जेएमए ने निवासियों से आगे की जानकारी और संभावित आफ्टरशॉक्स के लिए सतर्क रहने का आग्रह किया। एजेंसी ने कहा, प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोग घबराएं नहीं, और तेज झटके महसूस कर रहे क्षेत्रों के लोगों को शांत रहने की सलाह दी।

भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की

क्योटो न्यूज के अनुसार, देश ने अभी तक भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की है। अभी तक किसी बड़े नुकसान या हताहत की तत्काल पुष्टि नहीं हुई है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। यह घटना 20 अप्रैल को पूर्वोत्तर और उत्तरी जापान में आए 7.5 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के कुछ दिनों बाद घटी है, जिसके लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी। देश की मौसम एजेंसी ने यह जानकारी दी।

पहले आया था 7.4 तीव्रता का भूकंप

जापानी मौसम एजेंसी ने बताया कि इवाते प्रांत के कुजी बंदरगाह पर 80 सेंटीमीटर ऊंची सुनामी देखी गई। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, शाम 4:53 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता 7 के जापानी भूकंपीय तीव्रता पैमाने पर 5 से ऊपर थी और यह 10 किलोमीटर की गहराई पर आया था। सरकारी मीडिया क्योडो ने यह जानकारी दी। अमेरिकी मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया, उल्लेखनीय भूकंप, प्रारंभिक जानकारी: 7.4 तीव्रता - मियाको, जापान से 100 किमी पूर्व-उत्तर पूर्व।" भूकंप की तीव्रता का प्रारंभिक अनुमान 7.4 था, लेकिन बाद में इसे संशोधित किया गया। क्योडो की रिपोर्ट के अनुसार, जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने एक सप्ताह से इसी तरह के भूकंपों की चेतावनी जारी की।

सरकारी प्रसारक एनएचके ने बताया कि भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई पर आया था। जापानी मौसम एजेंसी ने होक्काइडो, आओमोरी और इवाते प्रांतों के प्रशांत तटों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की है, जिसमें 3 मीटर तक ऊंची सुनामी लहरों के तुरंत आने का अनुमान लगाया गया है। क्योटो समाचार एजेंसी के अनुसार, आओमोरी और मियागी प्रांतों में स्थित हिगाशिदोरी और ओनागावा परमाणु संयंत्रों और फुकुशिमा प्रांत में स्थित फुकुशिमा दाइची और दाइनी परमाणु ऊर्जा संयंत्रों में संचालकों के मुताबिक कोई असामान्य स्थिति नहीं पाई गई।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article