देश

Earthquake Today in India 5 April: देश में आज कहां आया भूकंप, मौसम बदलने के बाद कहां-कहां लगे झटके?

Earthquake Today in India 5 April: भारत में आज कहां-कहां भूकंप आया है। क्या दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र में मौसम के अलर्ट के साथ कोई भूकंप के झटके लगे हैं? जानिए तीव्रता से लेकर केंद्र तक।

Image

देश में आज कहां भूकंप आया?

Earthquake Today in India 5 April: भारत में आज कहां भूकंप आया? आज सुबह-सुबह हिंद महासागर में भूकंप के झटके लगे हैं। रात में मणिपुर और ओडिशा में भूकंप आया था। हिंद महासागर में रविवार सुबह 5 बजे के बाद भूकंप आया, जिसकी तीव्रता 4.2 थी। इसके अलावा भारत में अभी कहीं और भूकंप की कोई खबर नहीं है। दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम का अलर्ट जारी हुआ है।

भारत में 5 अप्रैल को भूकंप कहां आया? (Where Did Earthquakes Hit on April 5 In India)

कहां आया भूकंप?भूकंप की तीव्रतासमयगहराईकेंद्र/प्रभावित क्षेत्र
हिंद महासागर4.205:39:28 AM90 KM5.305, 93.972
मणिपुर3.511:34:03 PM (4 March)55 KMकामजोंग
ओडिशा4.421:31:01 PM (4 March)5 KMकोरापुट

दुनिया में 5 अप्रैल को कहां भूकंप आया? (April 5 Tremors Worldwide)

देशभूकंप की तीव्रतासमयगहराईकेंद्र/प्रभावित क्षेत्र
इंडोनेशिया4.66:42 AM35 KMउत्तरी सुलावेसी
न्यूजीलैंड5.04:01 AM30 KMकरमाडेक द्वीप क्षेत्र
अफगानिस्तान4.000:25:10 AM10 KM36.535, 71.446

करमाडेक द्वीप क्षेत्र खतरनाक भूकंपीय जोन में

बता दें कि करमाडेक द्वीप क्षेत्र (Kermadec Islands) और भूकंप का गहरा संबंध है, क्योंकि यह क्षेत्र पृथ्वी की दो बड़ी टेक्टोनिक प्लेटों के मिलन बिंदु पर स्थित है। यहां पैसिफिक प्लेट और ऑस्ट्रेलियन प्लेट लगातार टकराती रहती हैं, जिससे इस इलाके में अक्सर भूकंप और ज्वालामुखीय गतिविधियां होती रहती हैं। करमाडेक द्वीप क्षेत्र दुनिया के सबसे सक्रिय भूकंपीय क्षेत्रों में गिना जाता है। यहां समुद्र के नीचे एक लंबी सबडक्शन जोन (जहां एक प्लेट दूसरी के नीचे धंसती है) मौजूद है, जिसे Kermadec Trench कहा जाता है। इसी कारण यहां तेज और गहरे भूकंप बार-बार दर्ज किए जाते हैं, जिनकी तीव्रता कई बार 7 या उससे अधिक भी हो सकती है। इस क्षेत्र में आने वाले बड़े भूकंप कभी-कभी सुनामी का खतरा भी पैदा कर सकते हैं, खासकर जब झटके समुद्र के भीतर और उथली गहराई पर आते हैं। इसलिए वैज्ञानिक और आपदा एजेंसियां इस इलाके पर लगातार नजर रखती हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें