देश

दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर धरना पड़ा भारी! बिहार के 29 कांग्रेस नेताओं को शो-कॉज नोटिस

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशासन समिति ने पार्टी विरोधी गतिविधियों एवं अनुशासनहीनता के मामले में 29 नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

Image

बिहार के 29 कांग्रेस नेताओं को शो-कॉज नोटिस (प्रतीकात्मक फोटो)

बिहार के 29 कांग्रेस नेताओं को गुरुवार को 'कारण बताओ नोटिस' (show-cause notice) जारी किया गया। यह नोटिस उन्हें इस हफ़्ते की शुरुआत में दिल्ली में पार्टी मुख्यालय के सामने धरना देने के लिए दिया गया है।बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया सेल के प्रमुख राजेश राठौर के अनुसार, यह नोटिस अनुशासनात्मक समिति के अध्यक्ष कपिल देव प्रसाद यादव ने जारी किया है। उन्होंने '72 घंटे के भीतर लिखित जवाब' मांगा है। इस नोटिस से पार्टी के इन नेताओं में हड़कंप मच गया है।

नोटिस पाने वालों में पूर्व विधायक अनिल सिंह और पूनम देवी के अलावा कई पूर्व जिला इकाई प्रमुख भी शामिल हैं, जिन्होंने सोमवार को इंदिरा भवन के सामने प्रदर्शन किया था।

'इन्हीं नेताओं की वजह से पार्टी राज्य में खुद को फिर से मजबूत नहीं कर पा रही है'

वे BPCC अध्यक्ष राजेश राम और बिहार के लिए AICC प्रभारी कृष्णा अल्लावरु को हटाने की मांग कर रहे थे। उनका आरोप था कि इन्हीं नेताओं की वजह से पार्टी राज्य में खुद को फिर से मजबूत नहीं कर पा रही है।

हालांकि, 'कारण बताओ नोटिस' में उनसे कहा गया है कि उन्होंने 'पार्टी के सिद्धांतों और अनुशासन का उल्लंघन' किया है।

इन 29 नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया

29 नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और जिनसे जवाब तलब किया गया है उनमें पूर्व विधायक अनिल सिंह, पूर्व विधायक पूनम देवी, औरंगाबाद के पूर्व जिलाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह, सीवान के पूर्व जिलाध्यक्ष विधु शेखर पांडेय, मधेपुरा के पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येंद्र यादव, पश्चिमी चंपारण के पूर्व जिलाध्यक्ष भारत भूषण दुबे आदि शामिल हैं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article