क्रिकेट

13 सितंबर को ही होगा भारत-अफगानिस्तान पहला T20 मैच, DDCA ने किया ऐलान

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने जा रहा पहला टी20 अपने तय शेड्यूल के हिसाब से ही खेला जाएगा। दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) ने पूरी तरह यह साफ कर दिया है।

Image

13 सितंबर को ही होगा भारत-अफगानिस्तान मैच (फोटो साभार- BCCI/DDCA)

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेली जानी है। इस सीरीज का पहला मैच 13 सितंबर को खेला जाना था। खबर आ रही थी कि दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक होने वाले BRICS समिट के चलते अरुण जेटली स्टेडियम में 13 सितंबर को प्रस्तावित मैच की तारीख बदल सकती है। हालांकि, दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) ने यह साफ कर दिया है कि मैच अपने तय शेड्यूल के हिसाब से ही होगा।

डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस ने DDCA को लिखा था पत्र

गौरतलब है कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सेंट्रल रेंज के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस ने दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) को पत्र लिखकर मैच को किसी दूसरी तारीख पर कराने का अनुरोध किया था। ट्रैफिक पुलिस का कहना था कि BRICS समिट के दौरान बड़ी संख्या में विदेशी प्रतिनिधि, वीआईपी और दूसरे गणमान्य लोग दिल्ली पहुंचेंगे। इनकी आवाजाही के लिए बड़े स्तर पर ट्रैफिक इंतजाम करने होंगे। इसमें VIP और VVIP रूट, ट्रैफिक डायवर्जन, रूट क्लियरेंस और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती शामिल है।

मैच में पहुंच सकते हैं 25 से 35 हजार दर्शन

वहीं दूसरी तरफ 13 सितंबर को होने वाले भारत-अफगानिस्तान पहले टी20 मैच में तकरीबन 35 हजार दर्शकों के पहुंचने का अनुमान है। ऐसे में स्टेडियम के आसपास पहले से ही ट्रैफिक का दबाव बढ़ने की आशंका है। ट्रैफिक पुलिस ने अपने पत्र में लिखा था कि अरुण जेटली स्टेडियम, डीडीयू मार्ग, बीएसजेड मार्ग, मिंटो रोड, करोल बाग मार्केट और आसपास की सड़कों पर मैच के दौरान भारी वाहन और पैदल आवाजाही रहती है। इसके अलावा BSZ मार्ग, माता सुंदरी कॉलेज, राजघाट और बाल भवन के आसपास मैच से जुड़ी पार्किंग और ट्रैफिक व्यवस्था के कारण सड़कों पर उपलब्ध जगह भी कम हो सकती है। हालांकि, DDCA ने दिल्ली पुलिस के अनुरोध को ठुकरा दिया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article