देश

Earthquake Today in India 23 March: भारत में आज कहां भूकंप आया, क्या बारिश के बीच लगे झटके?

Earthquake Today in India 23 March: भारत में सोमवार को कहां भूकंप आया? क्या दिल्ली समेत कई राज्यों में जारी बारिश के बीच कोई झटके लगे हैं? लद्दाख में भूकंप आया है।

Image

भारत में आज कहां-कहां भूकंप आया

Earthquake Today in India 23 March: भारत में आज कहां भूकंप आया है? भारत में आज लेह लद्दाख में भूकंप आया है। लद्दाख में आज तड़के सुबह तीन बजे भूकंप के झटके लगे हैं। इसके अलावा 22 मार्त की रात को पंजाब के गुरदासपुर में भूकंप आया था। पंजाब के गुरदासपुर में आए भूकंप की तीव्रता 2.8 थी और ये रात को 8 बजे के बाद आया था। आज दिल्ली समेत कई राज्यों में सुबह से ही बारिश हो रही है, लेकिन भूकंपीय घटना की कोई अपडेट नहीं है।

भारत में 23 मार्च को भूकंप कहां आया? (Where Did Earthquakes Hit on March 23 In India)

03:00:55 AM
राज्यभूकंप की तीव्रतासमयगहराईकेंद्र/प्रभावित क्षेत्र
लेह, लद्दाख3.103:00:55 AM10 KM34.354, 78.304
पंजाब (22 March)2.808:06:54 PM5 KMगुरदासपुर

दुनिया में 23 मार्च को कहां भूकंप आया? (March 23 Tremors Worldwide)

देशभूकंप की तीव्रतासमयगहराईकेंद्र/प्रभावित क्षेत्र
अमेरिका3.05:38 AM121 KMअलास्का
टोंगा5.93:56 AM13 KMनिउअस

कहां है टोंगा, जहां आया है भूकंप?

Tonga दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण द्वीपीय देश है। यह देश ऑस्ट्रेलिया के उत्तर-पूर्व और न्यूजीलैंड के उत्तर में स्थित है, जबकि इसके पश्चिम में फिजी और दक्षिण-पश्चिम में समोआ जैसे द्वीपीय देश मौजूद हैं। टोंगा लगभग 170 से अधिक द्वीपों का समूह है, जिनमें से करीब 36 द्वीपों पर स्थायी आबादी रहती है। टोंगा की राजधानी Nukuʻalofa है, जो देश का सबसे बड़ा शहर और प्रशासनिक केंद्र भी है। यहां की आबादी अपेक्षाकृत कम है और अधिकांश लोग मछली पकड़ने, कृषि और पर्यटन पर निर्भर रहते हैं। टोंगा की आधिकारिक भाषा टोंगन और अंग्रेजी है, जबकि यहां की संस्कृति पर पारंपरिक रीति-रिवाजों और राजशाही व्यवस्था का गहरा प्रभाव दिखाई देता है। भौगोलिक दृष्टि से टोंगा प्रशांत महासागर के उस क्षेत्र में स्थित है जिसे Pacific Ring of Fire कहा जाता है। इस क्षेत्र में ज्वालामुखी और भूकंप की गतिविधियां अधिक होती हैं, इसलिए टोंगा प्राकृतिक आपदाओं के प्रति संवेदनशील माना जाता है। इसके बावजूद, यह देश अपनी सुंदर समुद्री तटरेखाओं, स्वच्छ पानी और शांत वातावरण के कारण पर्यटन के लिए आकर्षक स्थान माना जाता है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article