अध्यात्म

Tulsi Mata Ki Aarti Lyrics : तुलसी माता की आरती हिंदी में, तुलसी विवाह में जरूर पढ़ें ये आरती

Tulsi Mata Ki Aarti Lyrics : तुलसी माता और भगवान शालिग्राम के विवाह के दिन माता तुलसी की आरती पूजा के बाद जरूर करनी चाहिए। आइए जानते हैं कि तुलसी माता की आरती के बोल क्या है।

Image

तुलसी माता की आरती

Tulsi Mata Ki Aarti Lyrics : हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बेहद पवित्र माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी माता भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय हैं और उन्हें मां लक्ष्मी का स्वरूप भी माना जाता है। यही वजह है कि घरों में तुलसी का पौधा लगाने और रोज सुबह-शाम उसकी पूजा करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। तुलसी माता की पूजा में जल अर्पित करना, दीपक जलाना, फूल चढ़ाना और परिक्रमा करना विशेष महत्व रखता है। पूजा के अंत में तुलसी माता की आरती करने से भक्त अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हैं और परिवार की सुख-शांति की कामना करते हैं।

आज 21 नवंबर का कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। इस दिन तुलसी माता का विवाह भगवान श्रीहरिविष्ण के स्वरूप भगवान शालिग्राम से कराया जाता है। तुलसी माता की आरती में उनकी महिमा, भगवान विष्णु के साथ उनके विशेष संबंध और भक्तों पर उनकी कृपा का वर्णन मिलता है। मान्यता है कि नियमित रूप से तुलसी माता की पूजा और आरती करने से घर में सकारात्मकता बनी रहती है। यहां पढ़ें तुलसी माता की पूरी आरती के लिरिक्स हिंदी में और जानें पूजा करने का सही तरीका क्या है।

तुलसी माता की आरती लिरिक्स हिंदी में (Tulsi Ji Ki Aarti Lyrics)

जय जय तुलसी माता, मैय्या जय तुलसी माता।

सब जग की सुख दाता, सबकी वर माता।।

मैय्या जय तुलसी माता।।

सब योगों से ऊपर, सब रोगों से ऊपर।

रज से रक्ष करके, सबकी भव त्राता।

मैय्या जय तुलसी माता।।

बटु पुत्री है श्यामा, सूर बल्ली है ग्राम्या।

विष्णुप्रिय जो नर तुमको सेवे, सो नर तर जाता।

मैय्या जय तुलसी माता।।

हरि के शीश विराजत, त्रिभुवन से हो वंदित।

पतित जनों की तारिणी, तुम हो विख्याता।

मैय्या जय तुलसी माता।।

लेकर जन्म विजन में, आई दिव्य भवन में।

मानव लोक तुम्हीं से, सुख-संपति पाता।

मैय्या जय तुलसी माता।।

हरि को तुम अति प्यारी, श्याम वर्ण सुकुमारी।

प्रेम अजब है उनका, तुमसे कैसा नाता।

हमारी विपद हरो तुम, कृपा करो माता।

मैय्या जय तुलसी माता।।

जय जय तुलसी माता, मैय्या जय तुलसी माता।

सब जग की सुख दाता, सबकी वर माता॥

मैय्या जय तुलसी माता।।

तुलसी माता की आरती का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी माता की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है। तुलसी को भगवान विष्णु की प्रिय माना गया है। इसी वजह से विष्णु पूजा और भगवान कृष्ण की पूजा में तुलसी दल का विशेष महत्व होता है। तुलसी माता की आरती में भी उन्हें हरि की प्रिय और भक्तों का कल्याण करने वाली देवी के रूप में याद किया गया है।

आरती की पंक्तियों में तुलसी माता से जीवन की परेशानियां दूर करने और परिवार पर कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की जाती है। भक्त उनसे सुख-संपत्ति, अच्छी सेहत और भगवान विष्णु की भक्ति का आशीर्वाद मांगते हैं। ऐसी धार्मिक मान्यता है कि जिस घर में तुलसी का पौधा होता है और उसकी नियमित पूजा की जाती है, वहां सकारात्मक वातावरण बना रहता है।

तुलसी माता की पूजा और आरती कैसे करें?

आज सुबह स्नान करने के बाद तुलसी के पौधे के पास की जगह साफ करें। इसके बाद तुलसी माता को जल अर्पित करें और रोली, चंदन तथा फूल चढ़ाएं। तुलसी के पास घी का दीपक जलाएं और धूप-अगरबत्ती दिखाएं। इसके बाद हाथ जोड़कर तुलसी माता का स्मरण करें और उनकी आरती गाएं।

आरती के दौरान दीपक को तुलसी के पौधे के सामने श्रद्धापूर्वक गोलाकार घुमाएं। आरती पूरी होने के बाद तुलसी माता की परिक्रमा करें और परिवार की सुख-शांति के लिए प्रार्थना करें। पूजा के अंत में प्रसाद अर्पित करके सभी को वितरित करें।

Mohit Tiwari
मोहित तिवारीauthor

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ने प्रिंट, टीवी और डिजिटल तीनों प्लेटफॉर्म पर काम किया है। देश-विदेश, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों में गहरी रुचि रखने वाले मोहित ने ज्योतिष का भी व्यापक अध्ययन किया है। मोहित के आलेख लाइफस्टाइल, हेल्थ, न्यूज, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर गहरी शोध और प्रामाणिकता पर आधारित होते हैं और इन विषयों पर वह 12,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article