देश

जिस कांग्रेस विधायक चौधरी मोहम्मद इसराइल पर है क्रॉस वोटिंग का आरोप, बेटे ने तोड़ लिया उनसे नाता

क्रॉस वोटिंग के आरोप में फंसे हरियाणा कांग्रेस के विधायक चौधरी मोहम्मद इसराइल से उनके बेटे नाजिम चौधरी ने नाता तोड़ लिया है। चौधरी मोहम्मद इसराइल को कांग्रेस ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

Image

विधायक चौधरी मोहम्मद इसराइल के बेटे नाजिम चौधरी (फोटो- officeofNC)

हरियाणा राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से पांच विधायकों ने क्रॉस वोटिंग थी। हालांकि कांग्रेस उम्मीदवार हारे तो नहीं लेकिन अब इन पांचों को कांग्रेस नापने के लिए नोटिस दे चुकी है। इसी में से एक विधायक हैं, नाम है- चौधरी मोहम्मद इसराइल, जो पलवल के हथींन से विधायक हैं, इनके बेटे नाजिम चौधरी ने अब इनसे नाता तोड़ दिया है। नाजिम चौधरी ने अपने चाचा से भी नाता तोड़ लिया है।

चौधरी मोहम्मद इसराइल के बेटे ने क्या कहा?

विधायक चौधरी मोहम्मद इसराइल के बेटे नाजिम चौधरी ने कहा, "...मैं आपको यह साफ कर देना चाहता हूं कि आज से मैं यह घोषणा करता हूं कि मेरा अपने पिता से कोई रिश्ता नहीं है, और न ही भविष्य में कभी होगा। मुझे नहीं पता कि भविष्य में क्या होगा, लेकिन मेरा उनसे निश्चित रूप से कोई रिश्ता नहीं रहेगा। मेरे परिवार का एक और सदस्य भी इसमें शामिल है: मेरे चाचा, DSP MS खान। मेरा उनसे भी कोई रिश्ता नहीं रहेगा...।"

राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग

हरियाणा से राज्यसभा की दो सीट के लिए सोमवार को मतदान हुआ था।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संजय भाटिया ने एक सीट आसानी से जीत ली, जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार करमवीर सिंह बौध ने निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल के खिलाफ कड़े मुकाबले में दूसरी सीट हासिल की। निर्वाचन अधिकारी द्वारा अमान्य घोषित किए गए पांच वोट में से चार कथित तौर पर कांग्रेस विधायकों द्वारा डाले गए थे। साथ ही पांच विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की, ऐसा दावा है। क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों को कांग्रेस ने नोटिस भी जारी कर दिया है। जिन पांच विधायकों को नोटिस जारी किया गया है, वे हैं - मुहम्मद इलियास, मुहम्मद इसराइल, रेनू बाला, शैली चौधरी और जरनैल सिंह। पार्टी ने उनसे राज्यसभा चुनाव के दौरान उनके वोटिंग पैटर्न के बारे में स्पष्टीकरण मांगा है और उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी स्थिति स्पष्ट करने को कहा है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article