देश

Earthquake Today in India 15 March: भारत में आज कहां-कहां आया भूकंप, कितनी थी तीव्रता?

Earthquake Today in India 15 March: भारत में आज कहां भूकंप आया, किस राज्य में झटके से खुली लोगों की नींद? क्या दिल्ली में बारिश के साथ लगे हैं भूकंप के झटके? आज असम में भूकंप आया है।

Image

भारत में आज कहां-कहां भूकंप आया

Earthquake Today in India 15 March: भारत में रविवार को असम में भूकंप आया है। असम के नगांव में भूकंप के झटके लगे हैं। नगांव में आए भूकंप की तीव्रता 2.8 रही है। भारत के नॉर्थ ईस्ट राज्यों में आमतौर पर रोज कहीं न कहीं हल्के भूकंप के झटके लगते रहे हैं। आज दिल्ली में बारिश जरूर हुई है, लेकिन भूकंप के झटके पूरे नॉर्थ इंडिया में कहीं नहीं लगी है।

भारत में 15 मार्च को भूकंप कहां आया? (Where Did Earthquakes Hit on March 15 In India)

राज्यभूकंप की तीव्रतासमयगहराईकेंद्र/प्रभावित केंद्र
असम2.806:05:00 AM5 KMनगांव
ये भी पढ़ें- ईरान को बर्बाद करने के चक्कर में चीन-रूस को कैसे आबाद कर रहा अमेरिका? अधर में लटके ताइवान- साउथ कोरिया

दुनिया में 15 मार्च को कहां भूकंप आया? (March 15 Tremors Worldwide)

देशभूकंप की तीव्रतासमयगहराईकेंद्र/प्रभावित केंद्र
ग्वाटेमाला4.85:52 AM184 KMकोलोतेनांगो
चीन3.900:25:53 AM90 KMझिंजियांग

चीन में सबसे ज्यादा कहां आता है भूकंप?

चीन में भूकंप पूरे देश में समान रूप से नहीं आते, बल्कि कुछ खास क्षेत्रों में ज्यादा आते हैं। इसकी मुख्य वजह यह है कि चीन के पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी हिस्से कई सक्रिय टेक्टोनिक प्लेटों और फॉल्ट लाइनों के पास स्थित हैं। सबसे अधिक भूकंप सिचुआन और उसके आसपास के इलाकों में आते हैं। यहां 2008 में बेहद विनाशकारी सिचुआन भूकंप 2008 आया था। इसके अलावा युन्नान भी भूकंप के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र है, क्योंकि यहां कई सक्रिय भूगर्भीय दरारें मौजूद हैं। चीन के उत्तर-पश्चिम में स्थित शिनजियांग और तिब्बत में भी भूकंप अक्सर दर्ज किए जाते हैं। इन इलाकों में भूकंपीय गतिविधि इसलिए ज्यादा होती है क्योंकि यहां भारतीय प्लेट और यूरेशियन प्लेट की टक्कर से हिमालय क्षेत्र में लगातार भूगर्भीय हलचल बनी रहती है। इसी कारण चीन के पश्चिमी, दक्षिण-पश्चिमी और हिमालय से जुड़े इलाके देश के बाकी हिस्सों की तुलना में भूकंप के लिए अधिक संवेदनशील माने जाते हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!