देश

Earthquake Today in India 14 March: भारत में आज कहां भूकंप आया? जानिए कितनी थी तीव्रता, कहां था केंद्र

Earthquake Today in India 14 March: भारत में आज कहां भूकंप आया? क्या दिल्ली एनसीआर में लगे भूकंप के झटके? भारत में आज तड़के रात दो बजे भूकंप के झटके महसूस हुए हैं।

Image

भारत में आज कहां भूकंप आया?

Earthquake Today in India 14 March: भारत में आज नॉर्थ ईस्ट राज्य मणिपुर में भूकंप आया है। शनिवार को मणिपुर में रात दो बजे के बाद भूकंप के झटके लगे, जिसकी तीव्रता 3.2 थी। मणिपुर के अलावा शनिवार को और कहीं भूकंप नहीं आया है। दिल्ली एनसीआर में भी भूकंप के कोई झटके नहीं लगे हैं।

भारत में 14 मार्च को भूकंप कहां आया? (Where Did Earthquakes Hit on March 14 In India)

राज्यभूकंप की तीव्रतासमयगहराईकेंद्र/प्रभावित केंद्र
मणिपुर3.202:56:20 AM37 KMकांगपोकपी

दुनिया में 14 मार्च को कहां भूकंप आया? (March 14 Tremors Worldwide)

देशभूकंप की तीव्रतासमयगहराईकेंद्र/प्रभावित
अमेरिका3.45:33 AM26 KMअलास्का
अफगानिस्तान4.204:04:16105 KM36.52, 71.79
तजाकिस्तान4.000:35:0410 KM37.39, 72.31

अलास्का में भूकंप ज्यादा क्यों आते हैं?

अलास्का में भूकंप अधिक आने का मुख्य कारण उसकी भौगोलिक स्थिति है। यह क्षेत्र दो बड़ी टेक्टोनिक प्लेटों- प्रशांत प्लेट और उत्तरी अमेरिकी प्लेट—की सीमा पर स्थित है। जब ये प्लेटें आपस में टकराती हैं या एक प्लेट दूसरी के नीचे खिसकती है, तो पृथ्वी की परतों में बहुत अधिक दबाव और ऊर्जा जमा हो जाती है। यही ऊर्जा जब अचानक बाहर निकलती है, तो भूकंप आता है। अलास्का के पास समुद्र के नीचे एल्युटियन गर्त नाम का एक बड़ा सबडक्शन क्षेत्र भी है, जहां प्रशांत प्लेट धीरे-धीरे उत्तरी अमेरिकी प्लेट के नीचे धंसती रहती है। इस प्रक्रिया के कारण यहां अक्सर छोटे-बड़े भूकंप आते रहते हैं। इसके अलावा अलास्का उस भूभाग का हिस्सा है जिसे प्रशांत अग्नि वलय कहा जाता है। यह प्रशांत महासागर के चारों ओर फैला वह क्षेत्र है जहां दुनिया के अधिकांश भूकंप और ज्वालामुखी पाए जाते हैं। इसी कारण अलास्का में भूकंपीय गतिविधि बहुत अधिक होती है और यहां समय-समय पर शक्तिशाली भूकंप भी आते हैं, जैसे 1964 का अलास्का भूकंप।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!