देश

Earthquake Today 09 March 2026: हरियाणा के रेवाड़ी में आया भूकंप, जानिए कहां था केंद्र

Earthquake Today 09 March 2026: भारत में सोमवार को हरियाणा के रेवाड़ी में भूकंप आया। हरियाणा के साथ-साथ नागालैंड में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। क्या दिल्ली में भी लगे हैं भूकंप के झटके? जानिए

Image

भारत में आज कहां आया है भूकंप

Earthquake Today 09 March 2026: भारत के दो राज्यों में सोमवार को भूकंप के झटके लगे हैं। हरियाणा के रेवाड़ी में सोमवार सुबह सात बजे भूकंप आया। हरियाणा में आए भूकंप की तीव्रता 2.8 रही। हरियाणा के अलावा नागालैंड में भी भूकंप आया है। हरियाणा और नागालैंड के अलावा और कहीं भारत में आज भूकंप नहीं आया है। दिल्ली समेत नॉर्थ भारत में भी भूकंप के झटके नहीं लगे हैं।

भारत में 9 मार्च को भूकंप कहां आया? (Where Did Earthquakes Hit on March 9 In India)

राज्यभूकंप की तीव्रतासमयगहराईकेंद्र/प्रभावित क्षेत्र
हरियाणा2.807:01:50 AM5 KMरेवाड़ी
नागालैंड2.905:04:55 AM5 KMमोन

दुनिया में 9 मार्च को कहां भूकंप आया? (March 9 Tremors Worldwide)

देशभूकंप की तीव्रतासमयगहराईकेंद्र/प्रभावित क्षेत्र
रूस4.41:24 AM50 KMकामचटका
अमेरिका4.712:38 AM303 KMमारियाना द्वीप क्षेत्र
रूस4.812:36 AM35 KMकामचटका
रूस4.412:13 AM10 KMकामचटका
रूस4.511:53 PM (8 March)10 KMकामचटका

रूस के कामचटका में लगातार भूकंप के झटके

रूस के कामचटका इलाके में एक के बाद एक, कुछ-कुछ समय के अंतराल पर रविवार से लेकर आज सुबह तक कई भूकंप के झटके लग चुके हैं। हालांकि इन भूकंप के झटकों में कितना नुकसान हुआ है, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। कामचटका प्रायद्वीप को रूस का सबसे भूकंप सक्रिय क्षेत्र माना जाता है। यहां प्रशांत प्लेट और ओखोट्स्क प्लेट की हलचल के कारण अक्सर तेज भूकंप आते हैं। कामचटका के पास स्थित कुरील द्वीपों में भी भूकंप और ज्वालामुखीय गतिविधियां काफी होती हैं। यह क्षेत्र जापान के भूकंपीय क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। रूस के सुदूर पूर्व और दक्षिणी पहाड़ी क्षेत्रों में भूकंप का खतरा सबसे ज्यादा माना जाता है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article