Earthquake Today 07 march 2026: शनिवार को मेघायल, राजस्थान और अरुणाचल प्रदेश में भूकंप के झटके लगे हैं। National Center for Seismology के अनुसार सबसे पहले तड़के सुबह अरुणाचल प्रदेश में भूकंप आया। इसके बाद राजस्थान के सीकर में भूकंप के झटके महसूस हुए और अब मेघायल में भूकंप आया है। मेघायल में 10 बजकर 24 मिनट पर भूकंप के झटके लगे हैं, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.7 रही है।
भारत में 7 मार्च को भूकंप कहां आया? (Where Did Earthquakes Hit on March 7)
| राज्य | भूकंप की तीव्रता | समय | गहराई | केंद्र/प्रभावित क्षेत्र |
| मेघालय | 2.7 | 10:24: 38 AM | 10 KM | ईस्ट गारो हिल्स |
| राजस्थान | 3.5 | 6:32:59 AM | 5 KM | सीकर |
| अरुणाचल प्रदेश | 2.9 | 3:47:09 AM | 10 KM | पश्चिम कामेंग |
दुनिया में 7 मार्च को कहां भूकंप आया? (March 7 Tremors Worldwide)
| देश | भूकंप की तीव्रता | समय | गहराई | केंद्र/प्रभावित क्षेत्र |
| ईरान | 4.1 | 8:48:00 AM | 10 KM | होर्मोजगान |
| अफगानिस्तान | 4.3 | 8:58:55 AM | 125 KM | 36.12°N / 71.18°E |
| तिब्बत, चीन | 4.4 | 2:49:41 AM | 10 KM | Lat: 31.21 N, Long: 97.82 E |
| जापान | 4.9 | 4:09:01 AM | 10 KM | ओकिनावा |
| इंडोनेशिया | 4.5 | 1:45:00 AM | 10 KM | मालुकु |
कहां आते हैं ज्यादा भूकंप
भारत में भूकंप सबसे ज्यादा उन इलाकों में आते हैं जो टेक्टोनिक प्लेटों की गतिविधि के कारण संवेदनशील माने जाते हैं। भारत को भूकंपीय खतरे के आधार पर चार मुख्य जोन (Zone 2, 3, 4 और 5) में बांटा गया है। इनमें Zone-5 सबसे ज्यादा खतरनाक और Zone-2 सबसे कम खतरे वाला क्षेत्र माना जाता है। जहां सबसे ज्यादा भूकंप आते हैं (Zone-5) में।
भारत में सबसे अधिक और तेज भूकंप इन क्षेत्रों में आते हैं-
- हिमालयी क्षेत्र – जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड
- पूर्वोत्तर भारत – असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा, मेघालय
- अंडमान-निकोबार द्वीप समूह
- कच्छ क्षेत्र (गुजरात)
इन इलाकों में भूकंप ज्यादा आने का मुख्य कारण भारतीय प्लेट और यूरेशियन प्लेट की टक्कर है, जिससे हिमालय क्षेत्र लगातार भूगर्भीय दबाव में रहता है।
