देश

Delhi-NCR में भूकंप के तेज झटके, 50 सेकेंड तक हुए महसूस; हफ्ते भर में दूसरी बार कांपी धरती

  • Edited by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Nov 12, 2022, 09:53 PM IST

Earthquake in Delhi-NCR: इस भूकंप की तीव्रता 5.4 मापी गई और ये झटके लगभग 50 सेकेंड्स तक महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र पड़ोसी मुल्क नेपाल में बताया जा रहा है।

Image

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (कैन्वा/अभिषेक गुप्ता)

Photo : टाइम्स नाउ ब्यूरो

Earthquake in Delhi-NCR: देश की राजधानी दिल्ली-एनसीआर में शनिवार (12 नवंबर, 2022) देर शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए। ये झटके तेज थे और इन्हें करीब 50 सेकेंड्स तक महसूस किया गया। दिल्लीवालों को जैसे ही इन भूकंप के झटकों का आभास हुआ, वे अपने घरों-दफ्तरों से बाहर निकल कर फौरन पार्क या फिर सुरक्षित स्थानों पर झटपट पहुंच गए।

दिल्ली से सटे इलाकों यानी नोएडा-गाजियाबाद और गुरुग्राम में भी ये झटके महसूस किए गए। यूपी और उत्तराखंड के कुछ इलाकों को थर्राने वाले इन भूकंप के झटकों की तीव्रता 5.4 मापी थी, जबकि भूकंप का केंद्र पड़ोसी मुल्क नेपाल में था। हैरत की बात है कि हफ्ते भर में दूसरी बार इस तरह के तेज झटके महसूस किए गए हैं।

earthquake in delhi ncr

earthquake in delhi ncr

नेशनल सेंटर फॉर सेस्मोलॉजी (National Center for Seismology) के हवाले से समाचार एजेंसी एएनआई (ANI) ने बताया कि 5.4 तीव्रता के ये झटके शाम सात बजकर 57 मिनट पर महसूस किए और इनका नेपाल में था। इन भूकंप के झटकों की गहराई से जमीन से 10 किलोमीटर नीचे थी। भूकंप का केंद्र जो उत्तराखंड में जोशीमठ से 212 किलोमीटर दूर बताया गया।

ndrf guidelines for earthquake

ndrf guidelines for earthquake

वैसे, सबसे अच्छी बात यह है कि फिलहाल किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। इससे पहले, जो देर रात दो बजे के आसपास भूकंप के झटके आए थे, उनका केंद्र भी नेपाल में था और उस दौरान वहां कई मकान गिरे थे। झटकों के चलते छह लोगों की जान भी चली गई थी। नेपाल में एक सप्ताह में तीसरी बार भूकंप आया है।

भूकंप के झटकों के कुछ ही क्षणों बाद माइक्रो ब्लॉगिंग प्लैटफॉर्म टि्वटर पर मीम्स की बाढ़ सी आ गई। कोई यूजर चिंता जताता नजर आया, जबकि कुछ इस बाबत मजे लेते दिखाई दिए। देखिएः

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article