देश

इस महीने दिल्ली-NCR में पूरे 6 दिन बंद रहेगी शराब की दुकान, नोट कर लें 'ड्राइ डे' वाली ये तारीख...

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 7, 2024, 12:01 PM IST

Dry Day in Delhi: दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर 26 अप्रैल को दूसरे चरण में मतदान होना है। 24 अप्रैल शाम 6 बजे से आचार संहिता लागू हो जाएगी। आबकारी विभाग ने बताया है कि शाम 6 बजे से ही दिल्ली-एनसीआर के सभी शराब ठेके बंद हो जाएंगे और यह तालाबंदी 26 अप्रैल शाम 6 बजे तक लागू रहेगी।

Image

दिल्ली-एनसीआर में ड्राई डे

Photo : BCCL

Dry Day in Delhi: ईद, रामनवमी और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दिल्ली में शराब की दुकानें बंद रहेंगे। दिल्ली के आबकारी विभाग ने इस बाबत आदेश जारी किया है, जिसके तहत अप्रैल में पूरे 6 दिन तक शराब की दुकानें बंद रहेंगी। वहीं, मई व जून में भी एक-एक दिन ठेकों पर तालाबंदी रहेगी। आबकारी विभाग की ओर से कहा गया है कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 24 अप्रैल से 26 अप्रैल तक दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी।

बता दें, दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर 26 अप्रैल को दूसरे चरण में मतदान होना है। 24 अप्रैल शाम 6 बजे से आचार संहिता लागू हो जाएगी। आबकारी विभाग ने बताया है कि शाम 6 बजे से ही दिल्ली के सभी शराब ठेके बंद हो जाएंगे और यह तालाबंदी 26 अप्रैल शाम 6 बजे तक लागू रहेगी।

ईद व रामनवमी पर भी रहेगा ड्राइ-डे

दिल्ली सरकार के मुताबिक, ईद और रामनवमी जैसे पर्व पर भी ड्राइ-डे लागू रहेगा। 11 अप्रैल को ईद, 17 अप्रैल को रामनवमी, 21 अप्रैल को महावीर जयंती के दिन शराब की दुकानें बंद रहेंगी। इसके अलावा 23 मई को बुद्ध पूर्णिमा और 17 जून को बकरीद के मौके पर दिल्ली में ड्राई डे रहेगा, लिहाजा शराब की दुकानें बंद रहेंगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!