देश

हिजाबन, हिजाबन कह कर मातम न करो, नफरत फैलाने वालों को रिजवान अहमद का कड़ा जवाब, देखें वीडियो

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 26, 2022, 10:35 PM IST

असदुद्दीन ओवैसी बार-बार हिजाब पर बयानबाजी कर लोगों को भड़काने का काम कर रहे हैं। इस पर राष्ट्रवाद शो में बहस के दौरान रिजवान अहमद ने कहा कि हिजाबन, हिजाबन कह कर मातम न करो। जिस दिन लोकतंत्र में समीकरण बैठेगा तुम पीएम बन जाना।

Image

राष्ट्रवाद शो के दौरान हिजाब पर नफरत फैलाने वालों को रिजवान अहमद का जवाब

Photo : Times Now Digital

पूरी दुनिया हिजाब के खिलाफ जंग लड़ रही है लेकिन असदुद्दीन ओवैसी बार-बार हिजाब पर बयानबाजी कर भड़काने का काम कर रहे हैं। एक बार फिर ओवैसी ने कहा है कि एक दिन इस देश में हिजाब वाली प्रधानमंत्री बनेगी। अगर ओवैसी मां-बेटियों की हक की बात कर रहे हैं तो फिर क्यों बेटियों को जबरदस्ती हिजाब थोपना चाहते हैं। हिजाब के बहाने ओवैसी चुनावी प्रोपेगेंडा चला रहे हैं। ओवैसी बेटियों की बात कर रहे हैं। हिजाब को उनका हक बता रहे हैं लेकिन खुद की पार्टी में ही ओवैसी महिलाओं को कितनी तवज्जो देते हैं। अगर आप देश में हिजाब वाली महिला प्रधानमंत्री बनना देखना चाहते हो तो कम से कम अपनी पार्टी में महिलाओं को तवज्जो देते लेकिन नहीं।

टाइम्स नाउ नवभारत के शो राष्ट्रवाद में बहस के दौरान पैनल में शामिल डॉ. रिजवान अहमद ने हिजाब के नाम पर नफरत फैलाने वालों को जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने कहा कि कुछ चीजें नॉमनेटेड होती हैं और कुछ चीजें एलेक्टेड होती हैं। ये लोकंतत्र है। तीन महिलाएं जीत कर आई हैं। वो हिजाब पहनती हो, बु्र्का पहनती हों या घाघरा चोली पहनती हो तो मतलब नहीं है। वो घुंघट डालती हों तो मतलब नहीं। जीतकर आई हैं कल को समीकरण बैठेंगी तो मेयर बन जाएंगी। यही बात इन लोगों को लोकतंत्र की समझानी है। तुम हिजाबन, हिजाबन कह कर मातम न करो। जिस दिन लोकतंत्र में समीकरण बैठेगा तुम बन जाना। तुम्हें कौन मना कर रहा है। रिजवान अहमद ने माजिद हैदरी से पूछा कि क्या पर आप चाहते है कि जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री हिंदू औरत बने। उसके बाद फिर क्या हुआ नीची वीडियो में आप खुद देख लीजिए।

हम असदुद्दीन ओवैसी से सीधा सवाल पूछते हैं कि आपकी पार्टी के बड़े पदों पर कितनी महिलाएं हैं। हिजाब वाली महिला का हक क्या AIMIM में नहीं है। AIMIM के पार्टी अध्यक्ष से लेकर महासचिव, प्रवक्ताओं में किसी भी महिला को जगह नहीं दी गई है। इतना ही नहीं राज्यों में पार्टी की अध्यक्ष भी कोई महिला नहीं है। मैं पूरी लिस्ट आपको दिखा रहा हूं और तो और ओवैसी की पार्टी से कोई महिला सांसद तक नहीं है लेकिन यहां ओवैसी को हिजाब वाली बेटियों का हक नहीं दिखता। ओवैसी को हिजाब के बहाने चुनावी एजेंडा सेट करना है तो वो ऐसी भड़काऊ बयानबाजी कर रहे हैं जिससे उनको चुनाव में फायदा मिल सके। ओवैसी के इस बयान पर बीजेपी का कहना है कि ओवैसी धर्म के आधार पर ही राजनीति करते हैं जिससे सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़े।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज की, क्या हैं आरोप?

दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज की, क्या हैं आरोप?

आज की ताजा खबर, 8 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: बेंगलुरु में CJP का प्रदर्शन आज, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेने ध्रुव राठी भी पहुंचे...वायुसेना दिवस आज, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार दिया जाएगा

आज की ताजा खबर, 8 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: बेंगलुरु में CJP का प्रदर्शन आज, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेने ध्रुव राठी भी पहुंचे...वायुसेना दिवस आज, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार दिया जाएगा

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

नाना पाटेकर के निधन की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा, दिल टूट गया...पीएम मोदी से लेकर सीएम योगी तक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?

नाना पाटेकर के निधन की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा, दिल टूट गया...पीएम मोदी से लेकर सीएम योगी तक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ