देश

Disha Patani Case: 'बाबा के यूपी में कभी नहीं आएंगे साहब...', CM योगी ने शूटर्स की तुलना मारीच से करते हुए क्या कहा?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिशा पाटनी के घर पर हुई गोलीबारी मामले में गिरफ्तार शूटर रामनिवास की तुलना राक्षस ‘मारीच’ से की। बरेली पुलिस ने शुक्रवार को रामनिवास और उसके साथी अनिल को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। आरोपी के पास .32 बोर पिस्तौल और कारतूस बरामद हुए। सीएम योगी ने कहा कि महिला सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को ऐसा ही अंजाम भुगतना होगा।

Image

दिशा पाटनी के घर पर हुई शूटिंग मामले पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रतिक्रिया दी।(फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम, पीटीआई)

Photo : PTI

Disha Patani House Firing Case: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने शनिवार को बरेली में अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर हुई गोलीबारी के मामले में गिरफ्तार एक शूटर की तुलना राक्षस ‘मारीच’ से की।

लखनऊ के लोक भवन में एक समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘आपने कल देखा कि महिला संबंधी अपराध में शामिल एक अपराधी बाहर (राज्य से बाहर) से आया था। वह संभवतः ‘मारीच’ (वेश बदलने में माहिर राक्षस) की तरह घुसा था। लेकिन जब उत्तर प्रदेश पुलिस की गोली उसे लगी, तो वह चिल्ला रहा था कि वह गलती से उत्तर प्रदेश में घुस आया और अब कभी ऐसा दुस्साहस नहीं करेगा।’’

अपाधियों का ऐसा ही अंजाम भुगतना होगा: सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हर उस अपराधी को ऐसा (राज्य से बाहर जाना) ही करना होगा जो महिला सुरक्षा को नुकसान पहुंचाएगा, जो उनके सम्मान और आत्मनिर्भरता में बाधा बनने की कोशिश करेगा।’’ बरेली पुलिस के अनुसार, फिल्म अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली स्थित पैतृक घर पर गोलीबारी करने वाले पांच शूटरों में से एक आरोपी रामनिवास को उसके साथी अनिल के साथ शुक्रवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अनुराग आर्य ने बताया कि मुठभेड़ बरेली में हुई, जिसमें आरोपी रामनिवास के पैर में गोली लगी।

घटना के वायरल वीडियो में रामनिवास हाथ जोड़कर जमीन पर लेटा हुआ दिख रहा है और कह रहा है, ‘‘बाबा के यूपी में कभी नहीं आएंगे साहब।’’ पुलिस ने आरोपी के पास से .32 बोर की पिस्तौल, चार कारतूस और चार खोखे बरामद किए। आर्य ने बताया कि पूछताछ में रामनिवास ने गोलीबारी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और यह भी बताया कि वह घटना के बाद से फरार था।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article