देश

भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' को इजरायल ने सराहा, आतंक के खिलाफ लड़ाई में पूर्ण समर्थन किया व्यक्त

Operation Sindoor: इजरायली रक्षा मंत्रालय के महानिदेशक मेजर जनरल अमीर बरम ने गुरुवार को रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह से बात की और ‘ऑपरेशन सिंदूर की सफलता’ की सराहना की। अधिकारियों ने कहा कि दोनों पक्षों ने ‘द्विपक्षीय’ रक्षा संबंधों को गहरा करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की तथा रणनीतिक सहयोग को और मजबूत करने के लिए ‘भविष्य के प्रारूप’ पर चर्चा की।

Image

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (दाएं) इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (बाएं) (फाइल फोटो: @IsraeliPM)

Photo : Twitter

Operation Sindoor: इजरायली रक्षा मंत्रालय के महानिदेशक मेजर जनरल (RES) अमीर बरम ने गुरुवार को रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह से बात की और ‘ऑपरेशन सिंदूर की सफलता’ की सराहना की। भारतीय रक्षा मंत्रालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यह जानकारी साझा की। बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले में 26 निर्दोष लोगों की मौत हुई थी और कई अन्य घायल हुए थे। जिसके बाद भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में मौजूद 9 आतंकवादी ठिकानों को नेस्तनाबूत कर दिया था।

उन्होंने भारत की ‘आतंकवाद के खिलाफ न्यायोचित लड़ाई’ के प्रति इजरायल के पूर्ण समर्थन को व्यक्त किया। अधिकारियों ने कहा कि दोनों पक्षों ने ‘द्विपक्षीय’ रक्षा संबंधों को गहरा करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की तथा रणनीतिक सहयोग को और मजबूत करने के लिए ‘भविष्य के प्रारूप’ पर चर्चा की।

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से इजरायल गदगद

पोस्ट में कहा गया कि इजरायल के रक्षा मंत्रालय के महानिदेशक मेजर जनरल (RES) अमीर बरम ने आज रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह से बात की तथा भारत की आतंकवाद के खिलाफ न्यायोचित लड़ाई के प्रति इजरायल के पूर्ण समर्थन को व्यक्त किया और ‘ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की सराहना की।

PAK के नापाक मंसूबे हुए धराशायी

भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान और पीओके में मौजूद 9 आतंकवादी ठिकानों को नेस्तनाबूत कर दिया था। जिसके बाद पाकिस्तान ने ड्रोन्स और मिसाइलों से भारत के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन भारत के एस-400 सहित अन्य मिसाइल डिफेंस सिस्टमों ने पाकिस्तान की नापाक कोशिशों को नाकाम कर दिया था।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article