देश

दिल्ली दंगे 2020: उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

दोनों आरोपियों ने ट्रायल कोर्ट द्वारा 4 जुलाई को तीसरी बार जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद इस साल की शुरुआत में दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया था, जिसे अब हाई कोर्ट ने भी खारिज कर दिया है।

Image

उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत नहीं

Photo : PTI

Delhi riots 2020- दिल्ली हाई कोर्ट ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली में फरवरी 2020 में हुए दंगों के पीछे बड़ी साजिश से जुड़े उग्रवाद-विरोधी कानून UAPA मामले में एक्टिविस्ट उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत देने से इनकार कर दिया है। जस्टिस प्रतिभा एम. सिंह और जस्टिस दिनेश भट्ट की पीठ ने बुधवार को दोनों आरोपियों की तीसरी जमानत याचिका को खारिज कर दिया।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला

हाई कोर्ट की पीठ ने स्पष्ट किया कि वह सुप्रीम कोर्ट द्वारा 5 जनवरी को दिए गए आदेश में कोई संशोधन या बदलाव नहीं कर सकती। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार, दोनों आरोपी संरक्षित गवाहों की जांच पूरी होने के बाद ही जमानत याचिका दायर कर सकते हैं।

निचली कोर्ट का फैसला बरकरार

दोनों आरोपियों ने ट्रायल कोर्ट द्वारा 4 जुलाई को तीसरी बार जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद इस साल की शुरुआत में दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया था, जिसे अब हाई कोर्ट ने भी खारिज कर दिया है।

दंगों की साजिश का आरोप

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल का आरोप है कि उमर खालिद और शरजील इमाम फरवरी 2020 के दिल्ली दंगों के मुख्य साजिशकर्ताओं में शामिल थे। नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान भड़की इस हिंसा में 53 लोगों की जान चली गई थी और 700 से अधिक लोग घायल हुए थे। इस मामले में पूर्व आप पार्षद ताहिर हुसैन और एक्टिविस्ट खालिद सैफी समेत कई अन्य लोगों को भी UAPA के तहत नामजद किया गया है।

कब से जेल में बंद हैं दोनों?

  • शरजील इमाम इस मामले में 25 अगस्त 2020 से जेल में बंद है।
  • उमर खालिद को दिल्ली पुलिस ने 13 सितंबर 2020 को गिरफ्तार किया था।

दिल्ली पुलिस ने हाई कोर्ट में इन याचिकाओं का कड़ा विरोध करते हुए तर्क दिया कि दोनों आरोपी उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई सुनियोजित हिंसा के मुख्य सूत्रधार थे।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article