देश

Delhi Rape Death Penalty: महिला के साथ गैंगरेप कर बच्चों समेत दिया था मार, घर को लिया था लूट; अब मिली सजा ए मौत

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Sep 5, 2023, 01:20 PM IST

Delhi Rape Death Penalty: तीस हजारी कोर्ट की विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट की न्यायाधीश आंचल ने धारा 302 (हत्या) और 120 बी (आपराधिक साजिश) के तहत अपराध के लिए शाहिद, अकरम और रफत अली उर्फ ​​मंजूर अली को मौत की सजा सुनाई।

Image

दिल्ली में गैंगरेप के आरोपियों को मिली फांसी की सजा (फोटो- BCCL&Pixabay)

Delhi Rape Death Penalty: दिल्ली में 8 साल पुराने गैंगरेप के एक मामले में आरोपियों को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। मामले में आरोपियों ने एक महिला के घर में घुसकर न केवल गैंगरेप किया था, बल्कि उसकी हत्या भी कर दी थी। महिला के साथ-साथ आरोपियों ने दो बच्चों की भी हत्या कर दी थी।

कहां की है घटना

दोषियों ने पहले पेचकस से महिला की हत्या की और फिर उसका गला घोंट दिया। इसके बाद उन्होंने उसके दो बच्चों एक लड़का (7) और एक लड़की (6) की हत्या कर दी। इसके बाद घर भी लूट लिया। यह मामला ख्याला थाना इलाके का है। हत्या के लिए पेचकस का भी इस्तेमाल किया गया था।

2015 में एफआईआर

2015 में एक एफआईआर दर्ज की गई थी। शिकायत मृतका के पति ने दर्ज कराई थी। इस क्रूर बलात्कार और हत्या में एक नाबालिग सहित चार लोग शामिल थे। तीस हजारी कोर्ट की विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट की न्यायाधीश आंचल ने धारा 302 (हत्या) और 120 बी (आपराधिक साजिश) के तहत अपराध के लिए शाहिद, अकरम और रफत अली उर्फ मंजूर अली को मौत की सजा सुनाई। कोर्ट ने प्रत्येक दोषी पर 35000 का जुर्माना भी लगाया है। अदालत ने 22 अगस्त को आरोपियों को दोषी करार दिया था।

पति ने देखी थी लाश

शिकायतकर्ता ने कहा था कि वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ तीन साल से उसी पते पर किराए पर रह रहा था। वह जिला कासगंज, उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी था और पुरानी जींस पैंट बेचने का काम करता था। इसी क्रम में वह घटना वाले दिन जयपुर गया था। जब वह लौटा तो उसने देखा कि दरवाजा बाहर से बंद था और जैसे ही उसने दरवाजा खोला, उसने अपनी पत्नी, एक बेटे और एक बेटी को मृत पाया। उसकी पत्नी की गर्दन और नाक पर खून लगा हुआ था और उसकी गर्दन दुपट्टे से बंधी हुई थी, जबकि उसकी बेटी की गर्दन रूमाल से बंधी हुई थी और उन्हें ऐसी हालत में पाकर उसने वह हैरान होकर रोने लगा। बाद में उसे चोरी का भी पता चला। इसी बीच पुलिस आई और कार्रवाई होने लगी, आरोपियों को लेकर पड़ोसी ने शिकायतकर्ता को बताया, जिसके बाद शक हुआ और आरोपी पकड़े गए।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article