क्राइम

हरियाणा में झकझोर देने वाला कांड! पलवल में महिला को सब इंस्पेक्टर के दोस्तों ने ही बनाया हवस का शिकार, फिर दिया बेच

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Sep 5, 2023, 11:42 AM IST

palwal gangrape: पलवल में महिला के साथ दरिंदगी की ऐसी घटना सामने आई है कि जानकर किसी के भी होश उड़ जाएगा। पति के खिलाफ शिकायत करने थाने पहुंची महिला को पुलिसवाले ने रेप के लिए अपने दोस्तों को सौंप दिया।

Image

पलवल में महिला के साथ पुलिस इंस्पेक्टर ने ही करवाया गैंगरेप

Photo : BCCL

Palwal Gangrape: हरियाणा के पलवल से एक झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला जो पुलिस पास अपनी सुरक्षा के लिए गई थी, उसे एक पुलिस वाले ने ही रेपिस्टों को हवाले कर दिया, रेपिस्ट पुलिसवाले के दोस्त थे और वो कई दिनों तक महिला के साथ गैंगरेप करते रहे। इतने से मन नहीं भरा तो महिला को बेच भी दिया।

एक के बाद एक दरिंदे

अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि एक विवाहित महिला जो अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए पलवल के एक पुलिस स्टेशन पहुंची थी, वहां तैनात एक सब इंस्पेक्टर के साथियों ने उसके साथ गैंग रेप किया। आरोपियों ने उसे तीन दिन तक एक घर में बंधक बनाकर रखा, जहां उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया गया। बाद में, उन्होंने महिला को एक अन्य व्यक्ति को बेच दिया, उसने भी उसका यौन उत्पीड़न किया।

पति से हुआ था झगड़ा

पुलिस के अनुसार, महिला 23 जुलाई को हसनपुर पुलिस स्टेशन आई थी, क्योंकि उसका पति से झगड़ा हो गया था और वो रक्षा के लिए पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए थाने पहुंची थी, जहां उसकी मुलाकात आरोपी सब-इंस्पेक्टर शिव चरण से हुई, जिसने उसकी शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया।

दोस्तों को दिया सौंप

शिव चरण ने महिला को अपने साथी बल्ली के साथ पास के एक खेत में जाने के लिए मजबूर किया, जहां निरंजन और भीम इंतजार कर रहे थे। तीनों ने उसके साथ गैंगरेप किया और उसका अश्लील वीडियो भी बनाया। फिर वीडियो शेयर करने की धमकी दे उसके साथ रेप करते रहे

और दिया बेच

इसके बाद उसी वीडियो के दम पर आरोपियों ने महिला को पलवल में शांति नाम की महिला के घर ले गए, जहां उन्होंने उसे रात भर रखा और उसके साथ बलात्कार किया। बाद में उसे बिजेंद्र नाम के व्यक्ति को बेच दिया गया, जिसने अपने बहनोई गजेंद्र के साथ मिलकर उसके साथ बलात्कार किया।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article