देश

शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर महिला से ठगे 36 लाख, दिल्ली पुलिस महाराष्ट्र से पकड़ लाई तीन साइबर जालसाज

Cyber Crime: दिल्ली पुलिस ने शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर एक महिला से 36.27 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में तीन साइबर जालसाजों को गिरफ्तार किया है। इन जालसाजों की गिरफ्तारी महाराष्ट्र के जलगांव से हुई है। दरअसल, महिला एक जुलाई को 'शेयर इंडिया' नामक एक ग्रुप के संपर्क में आई और समूह ने उन्हें पैसा निवेश करने के लिए राजी कर लिया था।

Image

दिल्ली पुलिस

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • तीन में से दो जालसाय थे बेरोजगार।
  • पुलिस ने तीनों को किया गिरफ्तार।
  • जलगांव से हुई तीनों की गिरफ्तारी।

Cyber Crime: दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने शेयर बाजार (Stock Market) में निवेश का झांसा देकर एक महिला से 36.27 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी के लिए तीन साइबर जालसाजों (Cyber Fraud) को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की पहचान जयेश भोले (29), राकेश जाधव (33) और हर्षवर्धन भोसले (25) के रूप में हुई है। तीनों को महाराष्ट्र के जलगांव (Jalgaon) से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने तीनों जालसाजों को दबोचा

पुलिस ने बताया कि भोले ने विज्ञान में स्नातक की पढ़ाई की है और वह बेरोजगार था, जबकि जाधव भी स्नातक है और वह 'ट्रांसपोर्ट' का व्यवसाय करता है। पुलिस के मुताबिक, तीसरे आरोपी भोसले ने कंप्यूटर इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया है, लेकिन 2022 में रीढ़ की हड्डी में चोट लगने के बाद से वह बेरोजगार था।

महिला ने दर्ज कराया था मामला

पुलिस ने बताया कि आरोपी अन्य जालसाजों के लिए चालू बैंक खाते मुहैया कराने का भी काम करते थे। पुलिस उपायुक्त (दक्षिणपश्चिम) रोहित मीणा ने बताया कि एक महिला की शिकायत के बाद 25 जुलाई को साइबर पुलिस थाने में ऑनलाइन एक शिकायत दर्ज कराई गयी, जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गयी।

ऐसे शिकार बनाते थे जालसाज

मीणा ने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि एक जुलाई को वह 'शेयर इंडिया' नाम के समूह के संपर्क में आईं और समूह ने उन्हें बैंक खाते के जरिये 36.27 लाख रुपये निवेश करने पर राजी कर लिया। उपायुक्त मीणा ने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उनकी राशि जल्द बढ़कर साढ़े तीन करोड़ रुपये हो गयी लेकिन वह निवेश की गई राशि को निकालने में असमर्थ थीं। पुलिस ने बताया कि उन्होंने लेन-देन की कड़ियों की जांच की और तीन लोगों की पहचान की।

मीणा ने बताया कि 29 जुलाई को पुलिस टीम ने जलगांव पहुंचकर भोले को गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ के बाद नौ अगस्त को दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि आरोपी के खाते से 1.59 करोड़ रुपये का लेन-देन हुआ था।उन्होंने बताया कि आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन बरामद हुए हैं और मामले की जांच जारी है।

(इनपुट: भाषा)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

सौरव दास, आशुतोष रांका की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस, क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ

सौरव दास, आशुतोष रांका की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस, क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ

आज की ताजा खबर, 22 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: सौरव दास और आशुतोष रांका को आज क्राइम ब्रांच ने तलब किया...भारत आए पोलैंड के प्रधानमंत्री, राजस्थान में पंचायत चुनावों के पहले चरण के लिए मतदान प्रारंभ, अमित शाह का जन्मदिन आज

आज की ताजा खबर, 22 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: सौरव दास और आशुतोष रांका को आज क्राइम ब्रांच ने तलब किया...भारत आए पोलैंड के प्रधानमंत्री, राजस्थान में पंचायत चुनावों के पहले चरण के लिए मतदान प्रारंभ, अमित शाह का जन्मदिन आज

केरलम में भूस्खलन से ट्रेन का इंजन पटरी से उतरा, रेल सेवाएं बाधित

केरलम में भूस्खलन से ट्रेन का इंजन पटरी से उतरा, रेल सेवाएं बाधित

2200 किलोमीटर का सफर, बुर्के में पहचान बदली और अजनबियों के फोन से इंटरनेट...फिर भी ऐसे धरी गई श्रद्धा दुबे

2200 किलोमीटर का सफर, बुर्के में पहचान बदली और अजनबियों के फोन से इंटरनेट...फिर भी ऐसे धरी गई श्रद्धा दुबे

मणिपुर हिंसा: 3 हत्याओं के विरोध में महिला कार्यकर्ताओं ने निकाली विशाल मशाल रैली, पुलिस के साथ हुई झड़प

मणिपुर हिंसा: 3 हत्याओं के विरोध में महिला कार्यकर्ताओं ने निकाली विशाल मशाल रैली, पुलिस के साथ हुई झड़प