नोएडा

Noida News: गार्डन गैलेरिया में महिला के साथ दुर्व्यवहार, अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना, जानें क्या है पूरा माजरा

Noida News: नोएडा में स्थित गार्डन गैलेरिया मॉल में बीते दिनों एक महिला ने पब में हुए दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। इस बीच एसपी अध्यक्ष ने महिला की द्वारा शेयर वीडियो एक्स पर साझा करते हुए यूपी सरकार पर आरोप लगाया।

Image

गार्डन गैलेरिया में महिला के साथ दुर्व्यवहार पर अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना

Noida News: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में अखिलेश यादव ने यूपी सरकार को घेरा और महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठाए। एक्स पोस्ट में शेयर वीडियो नोएडा के गार्डन गैलेरिया मॉल में रविवार 4 अगस्त को हुए एक विवाद के बाद का है। बता दें कि मॉल में एक महिला ने पब में कुछ लोगों द्वारा दुर्व्यवहार और पुलिस पर पक्षपातपूर्ण रवैये का आरोप लगाया है। हालांकि बाद में महिला ने अपना रुख बदल लिया। इसके बाद एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महिला की सुरक्षा को लेकर बीजेपी की आलोचना की और दूसरी तरफ पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

क्या है पूरा माजरा

नोएडा गार्डन गैलेरिया मॉल में 4 अगस्त को मॉल के पब के अंदर विवाद हुआ था। उन्होंने ये भी बताया कि दोनों पक्षों की महिलाएं मौके पर मौजूद थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआत में वह आपसी समझौते पर पहुंचे। लेकिन अब दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है। दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए निष्पक्ष जांच की जा रही है और सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया। इसमें दोनों पक्षों से दो-दो लोगों शामिल हैं।

अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महिला एक्स पर महिला की पहली वीडियो शेयर करते हुए यूपी सरकार की आलोचना की। उन्होंने पोस्ट में लिखा की 'ये नोएडा की एक बहू की पुकार है। यूपी में कोई बहन, बेटी, बहू सुरक्षित नहीं है, क्योंकि थाने सरकार और प्रशासन द्वारा दिए गए आर्थिक लक्ष्यों को पूरा करने में व्यस्त हैं।'

महिला ने किया दूसरा वीडियो पोस्ट

एसपी अध्यक्ष ने जिस महिला का वीडियो पोस्ट किया है उसने हाल ही में एक और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कहा कि मॉल में दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। मामला बढ़ने पर पुलिस आई और दोनों ग्रुपों में आपसी सहमति से समझौता कर लिया गया। महिला ने कहा कि उन्होंने बहकावे में वीडियो डाली थी। लेकिन अब वह पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article