फर्जी स्टांप बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मासूम लोगों को फंसाकर ऐंठते थे पैसा
Noida: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने झांसा देकर लोगों को ऐठने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, आरोपी 450 रुपये फीस लेकर फर्जी तरीके से दस्तावेजों का वेरिफिकेशन करते थे। ऐसे में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया।

नोएडा पुलिस
- पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
- भोले-भाले लोगों को बनाते थे शिकार।
- पुलिस वेरिफिकेशन के नाम पर ठगते थे पैसा।
Noida: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। थाना एक्सप्रेस-वे पुलिस ने फर्जी स्टांप बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
क्या है पूरा मामला?
ये आरोपी पुलिस अधीक्षक के नाम की स्टांप बनाते थे, जबकि नोएडा में पुलिस कमिश्नर बैठते हैं। फर्जीवाड़ा करने के लिए उनके पास सारे तंत्र मौजूद थे, इससे वो आसानी से भोले-भाले लोगों को झांसा देते थे। आरोपी पुलिस वेरिफिकेशन के नाम पर लोगों से पैसों की ठगी किया करते थे।
यह भी पढ़ें: गार्डन गैलेरिया में महिला के साथ दुर्व्यवहार, अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना, जानें क्या है पूरा माजरा
दस्तावेजों का करते थे वेरिफिकेशन
डीसीपी राम बदन सिंह ने गुरुवार को इस मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी 450 रुपये फीस लेकर फर्जी तरीके से दस्तावेजों का वेरिफिकेशन करते थे। उनके पास पुलिस की मुहर भी थी, इससे लोगों को उन पर भरोसा हो जाता था। सूचना मिलने पर आरोपियों पर कार्रवाई की गई। आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
डीसीपी राम बदन सिंह ने लोगों से जागरूक रहने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि जब भी आप किसी कर्मचारी को काम पर रखें, तो उसकी पहचान सत्यापित कर लें। उसका नाम, स्थायी और अस्थायी पता, मोबाइल नंबर, आधार नंबर सारी जानकारी करें।
यह भी पढ़ें: चलती कार में रईसजादे ने लहराई बंदूक, सोशल मीडिया पर Video वायरल
झांसा देकर लोगों को फंसाता था गिरोह
बता दें कि आरोपी बिना किसी भय के लोगों को अपने जाल में फंसाकर उन्हें लूटते थे। लोगों को लूटने के लिए उन्होंने पुलिस वेरिफिकेशन की तरकीब खोज निकाली। इससे वो लोगों को भरोसे में लेकर पैसे ऐठने में कामयाब हो जाते थे।
(इनपुट: आईएएनएस)
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। नोएडा (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। खबरों की पड़ताल करना इनकी आदतों में शुमार हैं और यह टाइम्स नाउ नवभारत की वेबसाइट क...और देखें

शिवाजी के 12 किलों को मिला UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज का दर्जा, राज ठाकरे ने कह दी बड़ी बात

छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा; तालाब में डूबने से चार मासूमों की मौत, गांव में पसरा मातम

Gurugram में निर्माणाधीन मकान की मिट्टी ढही, 3 बच्चे दबे; एक की मौत

डिलीवरी से पहले उठवा लूंगा...प्रेगनेंट लेडी ने सड़क मांगी; सांसद जी बोले-डिलीवरी डेट बताओ

बिहार में सौतेली मां बनी जल्लाद; छलनी से दागकर मासूम को उतारा मौत के घाट
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited