देश

'अगर अरविंद केजरीवाल भ्रष्ट है तो इस दुनिया में कोई ईमानदार नहीं है', CBI समन पर बोले दिल्ली CM

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Apr 15, 2023, 01:26 PM IST

Delhi liquor scam: दिल्ली शराब घोटाले मामले में CBI ने रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को पूछताछ के लिए बुलाया है। उससे ठीक एक दिन पहले उन्होंने कहा कि मैं निश्चित रूप से जाऊंगा। अगर अरविंद केजरीवाल भ्रष्ट हैं तो इस दुनिया में कोई ईमानदार नहीं है।

Delhi liquor scam: दिल्ली शराब घोटाले में पूछताछ के लिए CBI से समन के एक दिन बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) शनिवार को कहा कि कल यानी रविवार को सीबीआई ने मुझे बुलाया है। मैं निश्चित रूप से जाऊंगा। अगर अरविंद केजरीवाल भ्रष्ट हैं तो इस दुनिया में कोई ईमानदार नहीं है। अगर बीजेपी ने सीबीआई को मुझे गिरफ्तार करने का आदेश दिया है, तो निश्चित रूप से सीबीआई उनके निर्देशों का पालन करेगी।

सिसोदिया और मेरे खिलाफ झूठे हलफनामे दायर किए गए

सीएम केजरीवाल ने कहा कि सीबीआई, ईडी ने आबकारी नीति मामले में अदालत में झूठे हलफनामे दायर किए, वे मनीष सिसोदिया और मेरे खिलाफ गवाही देने के लिए लोगों को प्रताड़ित कर रही हैं।

400 से अधिक छापे मारे, एक पैसा नहीं मिला

केजरीवाल ने कहा कि ईडी, सीबीआई ने 100 करोड़ रुपये की घूस लेने का आरोप लगाया; उन्होंने 400 से अधिक छापे मारे, लेकिन यह राशि नहीं मिली।

मैं जान गया था अगला नंबर मेरा होगा

केजरीवाल ने सीबीआई द्वारा उन्हें पूछताछ के लिए तलब किए जाने पर केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली आबकारी नीति उत्कृष्ट थी, यह भ्रष्टाचार खत्म कर देती। मैंने दिल्ली विधानसभा में जिस दिन भ्रष्टाचार के खिलाफ बोला था, उसी दिन मैं जान गया था कि अगला नंबर मेरा होगा।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article