देश

अभिजीत दिपके की दादी का निधन, प्रोटेस्ट के चलते पुलिस हिरासत में हैं CJP फाउंडर

Abhijeet Dipke Grandmother Death: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके की दादी के निधन की खबर सामने आ रही है। फिलहाल, दिपके मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रोटेस्ट के चलते पुलिस हिरासत में हैं। उनकी दादी का पैतृक गांव संतुक पिंपरी में निधन हो गया है। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं।

Image

अभिजीत दिपके की दादी का निधन (फोटो साभार- PTI)

Abhijeet Dipke Grandmother Death: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दिपके के दादी के निधन की खबर सामने आ रही है। उनकी दादी का पैतृक गांव संतुक पिंपरी में निधन हो गया है। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं। जिस वक्त दिपके की दादी ने आखिरी सांस ली, उस वक्त अभिजीत खुद दिल्ली पुलिस की हिरासत में हैं। अभिजीत मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में आयोजित CJP के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए मुंबई से दिल्ली आ रहे थे, तभी दिल्ली एयरपोर्ट पर ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

दिपके की दादी का निधन

अभिजीत दिपके के अलावा CJP के दो अन्य नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को भी एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया था। पुलिस ने लगभग 500 प्रदर्शनकारियों को अलग-अलग जगहों से हिरासत में लेकर अस्थायी डिटेंशन सेंटर में रखा है। फिलहाल अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि अभिजीत को कब रिहा किया जाएगा और वह अपनी दादी के अंतिम दर्शन के लिए कब तक गांव पहुंच पाएंगे।

अभिजीत दिपके का वीडियो

अभिजीत दिपके का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह बता रहे हैं कि अब आंदोलन का नेतृत्व सीजेपी ऑर्गेनाइजेशन के इंचार्ज अजिंक्य शिंदे करेंगे। अभिजीत दिपके ने यह वीडियो कल रात ही रिकॉर्ड कर लिया था। क्योंकि उनको अपने और अन्य CJP नेताओं के हिरासत में लिए जाने का अंदेशा पहले से ही था।

अभेद किले में बदली दिल्ली

प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने पूरी दिल्ली जिले में अभेद्य किला बना दिया है। पूरे जिले को 20 सेक्टरों में बांटा गया था और हर चौक-चौराहे पर पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात किए गए थे। दिल्ली में CJP के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने सख्ती बरती हुई है और कई नेताओं को पहले ही हिरासत में लिया जा चुका है। पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी है और पूरी दिल्ली में धारा 163 लागू है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article