देश

गांधीजी-शास्त्रीजी की जयंती में नहीं पहुंचे केजरीवाल तो LG ने लिखी चिट्ठी, AAP ने दिया जवाब

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 3, 2022, 07:21 PM IST

दिल्ली के LG विनय सक्सेना ने राज्य के सीएम अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर गांधी जयंती और शास्त्री जी की जयंती पर अनुपस्थित रहने पर कड़ी नाराजगी जताई है, वहीं AAP ने इसपर प्रतिक्रिया दी है।

Image

दिल्ली के LG विनय सक्सेना ने सीएम अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा है

Delhi LG writes letter to CM Kejrial: दिल्ली एलजी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के दौरान कल राज घाट और विजय घाट पर अनुपस्थिति के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा है। बताते हैं कि सीएम को भेजी चिट्ठी में एलजी ने कहा है कि 2 अक्टूबर को ना तो आप ना ही आपकी सरकार से कोई मंत्री मौजूद थे, देश की राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, लोकसभा के स्पीकर और कई विदेशी गणमान्य भी बापू को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए मौजूद थे।

एलजी ने चिट्ठी में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के दौरान 2 अक्टूबर को हुए कार्यक्रम में गैरमौजूद को लेकर सवाल उठाए हैं, वहीं इस लेटर के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रतिक्रिया भी दी है।

एलजी के पत्र पर आप की प्रतिक्रिया (AAP's response to LG's letter)

सीएम ने पिछले कई वर्षों में हमेशा गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती कार्यक्रमों में भाग लिया है। उस दिन सीएम गुजरात में थे और इसलिए वह कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। एलजी की चिट्ठी की वजह को समझना जरूरी है, सीएम ने अभी दो दिन पहले अहमदाबाद में पीएम के कार्यक्रम में खाली कुर्सियों के मुकाबले गुजरात के आदिवासी इलाके में एक बहुत बड़ी रैली को संबोधित किया था, पीएम जल रहे हैं। यह पत्र एलजी ने पीएम के निर्देश पर लिखा है।

वहीं इस मामले पर बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने एक ट्वीट में कहा- कल 2 अक्टूबर को दिल्ली के CM का ग़ायब रहना अत्यंत गम्भीर, राजघाट विजय घाट पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति , PM सहित सभी गणमान्य लोग आते हैं, निमंत्रण दिल्ली के CM की तरफ़ से जी होता है, ये महात्मा गांधी का, शास्त्री जी का और देश की परम्पराओं का अपमान है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article